BREAKING NEWS

स्वामित्व से संपत्ति का अधिकार, बिहान से आत्मनिर्भरता की राह : कोसरंगी चौपाल में ग्रामीण विकास की दिखी तस्वीर राजधानी रायपुर को मिली बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया कचना रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण, लाखों लोगों को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत नवा रायपुर के खाली फ्लैट अब बिकेंगे तेजी से, सरकार ने बदले नियम; सभी आय वर्ग को खरीदने की मिली छूट मुख्य कलाकार रणबीर कपूर के साथ बातचीत में नितेश तिवारी ने 'रामायण' के निर्देशन को 'डराने वाला और प्रेरणादायक' बताया | हिंदी मूवी समाचार तेलंगाना के सूर्यापेट में बोरे में मृत पाए गए बीआरएस नेता चिंथलापदी मदु | भारत समाचार 12 साल के इंतजार के बाद छावनी सड़क विस्तार को मंजूरी

10 दिनों में तीसरी बार बढ़े दाम, पेट्रोल 87 पैसा और डीजल 91 पैसा महंगा हुआ

 

रायपुर : मिडिल ईस्ट की जंग के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. तेल-गैस की कमी के चलते देश में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. बीते 10 दिनों में यह तीसरी बार है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं.इस बार पेट्रोल 87 पैसे को डीजल 91 पैसे और महंगा हुआ है. लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के नए दाम

बढ़े हुए दाम आज सुबह से ही लागू हो जाएंगे. इससे पहले 16 मई और 19 मई को पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा किया गया था. पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल 91 पैसे महंगा होकर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

तेल कंपनियों के मुताबिक

तेल कंपनियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल बना हुआ है. पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण तेल सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है. इसका सीधा असर भारत जैसे देशों पर पड़ रहा है, जो बड़ी मात्रा में कच्चा तेल आयात करते हैं.

कितना है कच्‍चे तेल का भाव?

ग्‍लोबल मार्केट की बात करें तो क्रूड की कीमतें अब भी 100 डॉलर के पार बनी हुई हैं. पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़त के साथ 103.50 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी बढ़ गया है और ग्‍लोबल मार्केट में अब 96.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव से चल रहा है. हालांकि, इंडियन बास्‍केट वाले क्रूड की कीमत तो इससे भी ज्‍यादा है और अभी करीब 115 डॉलर प्रति बैरल के आसपास चल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13783/ 86

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!