November 21, 2026 8:34 pm

BREAKING NEWS

32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 18वें कॉमन रिव्यू मिशन के तहत केंद्रीय टीम करेगी छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा महासमुंद जिले में अवैध धान के भंडारण पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, दो दिनों में 6 स्थानों से धान एवं चावल जब्त सीएम योगी की मां के दिखा सीएम धामी का अलग अंदाज, छोटे भाई की तरह संभाली व्यवस्था निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ जनजातीय कला को वैश्विक पहचान और महिलाओं को आत्मनिर्भरता से जोड़ रही मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

18वें कॉमन रिव्यू मिशन के तहत केंद्रीय टीम करेगी छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

रायपुर, 21 नवंबर 2026

18वें कॉमन रिव्यू मिशन के तहत केंद्रीय टीम करेगी छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

18वें कॉमन रिव्यू मिशन के तहत केंद्रीय टीम करेगी छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत 18वें कॉमन रिव्यू मिशन (Common Review Mission–CRM) के तहत छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए केंद्रीय टीम प्रदेश के भ्रमण पर रहेगी। इस संबंध में रायपुर स्थित निजी होटल में केंद्रीय टीम के सदस्यों की ब्रीफिंग आयोजित की गई।

18वें कॉमन रिव्यू मिशन के तहत केंद्रीय टीम करेगी छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

कॉमन रिव्यू मिशन के अंतर्गत केंद्रीय टीम प्रदेश के सुकमा एवं बलौदाबाजार जिलों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता, क्रियान्वयन एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जमीनी स्थिति का आकलन करेगी। भ्रमण के लिए टीम को दो दलों में विभाजित किया गया है, जो संबंधित जिलों में स्वास्थ्य संस्थानों एवं स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेंगे।

ब्रीफिंग के दौरान मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, मलेरिया, टीबी सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। केंद्रीय टीम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (NHSRC), NIHFW, ICMR-NIV, CCRAS तथा अन्य राष्ट्रीय एवं सहयोगी संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हैं।

केंद्रीय टीम में डॉ. रघुराम राव (ADG, TB, MoHFW), डॉ. ओ. पी. कंसल (Advisor, PHA, NHSRC), डॉ. मिहिर कुमार मलिक (Professor, NIHFW), डॉ. अशोक मुनिवेंकटप्पा (Scientist-D, ICMR-NIV), डॉ. निधि तिवारी (Senior Consultant, HMIS, MoHFW), डॉ. सुरभि यादव (Medical Consultant, MoHFW), डॉ. अतुल मित्तल (Senior Manager, Neglected Tropical Diseases, Gates Foundation), डॉ. शिल्पा सिंह एवं सुश्री कल्याणी दत्ता (NHSRC) सहित विभिन्न स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल हैं।

कॉमन रिव्यू मिशन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति, क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर उपलब्ध सुविधाओं का आकलन करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस भ्रमण के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की स्थिति एवं स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सेवाओं की समीक्षा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

UGC beneficial for India?
error: Content is protected !!