August 16, 2026 3:18 pm

80वें स्वतंत्रता दिवस पर सरगुजा में गरिमामय समारोह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया ध्वजारोहण

रायपुर, 15 अगस्त 2026

 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सरगुजा में गरिमामय समारोह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया ध्वजारोहण

 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सरगुजा में गरिमामय समारोह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया ध्वजारोहण

 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सरगुजा में गरिमामय समारोह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया ध्वजारोहण

 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सरगुजा में गरिमामय समारोह, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया ध्वजारोहण

सरगुजा जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछली पालन एवं पशुधन विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान का गायन हुआ।
ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि श्री नेताम ने कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल के साथ परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। समारोह में राष्ट्रीय ध्वज के प्रतीक स्वरूप गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। पुलिस बल एवं नगर सेना की सशस्त्र टुकडि़यों ने हर्ष फायर कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और राष्ट्रपति के जयघोष के साथ देशभक्ति का उत्साहपूर्ण वातावरण बनाया।

13 प्लाटूनों ने किया शानदार मार्च पास्ट
परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्रीमती तृप्ति सिंह राजपूत एवं सेकंड इन परेड कमांडर प्रशिक्षु सुश्री पेविन वर्मा के नेतृत्व में कुल 13 प्लाटूनों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। जिला पुलिस बल, नगर सेना, नव आरक्षक दल, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड सहित विभिन्न दलों ने देशभक्ति की धुनों पर कदम से कदम मिलाते हुए अनुशासित एवं शानदार प्रदर्शन किया। सभी दलों ने मंच के सामने पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज और मुख्य अतिथि को पूरे जोश एवं उत्साह के साथ सलामी दी।

देशभक्ति से सराबोर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं की रंगारंग एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। उर्सुलाइन विद्यालय के विद्यार्थियों ने ‘वंदे मातरम्’ पर प्रस्तुति देकर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। जवाहर नवोदय विद्यालय ने ‘विरासत से विकास’, होली क्रॉस कान्वेंट स्कूल ने ‘आत्मनिर्भर भारत-नए भारत का गौरव’ तथा कार्मेल स्कूल ने ‘स्वतंत्रता से संकल्प तक-हमारा भारत, हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर प्रस्तुतियां दीं।
मोंटफोर्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रस्तुति दी, जबकि सैनिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एरेबिक्स एवं मॉडल्स के माध्यम से देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया और समारोह में उत्साह एवं उमंग का संचार किया।

12 शहीद परिवारों का सम्मान
समारोह में देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के 12 परिवारों को मुख्य अतिथि श्री रामविचार नेताम ने शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। शहीद परिवारों के सम्मान के दौरान समारोह स्थल पर भावुक और गौरवपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

79 अधिकारी- कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 79 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
समारोह में सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!