April 26, 2026 6:42 am

MP- न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, रीवा और मऊगंज में मचा हड़कंप

MP-मध्य प्रदेश के कई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, रीवा और मऊगंज में मचा हड़कंप

मऊगंज/रीवा:- मध्य प्रदेश के न्यायिक गलियारों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रीवा जिला कोर्ट सहित प्रदेश के कई न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। इस ईमेल के सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं और आनन-फानन में न्यायालय परिसरों को खाली कराया गया।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों द्वारा भेजे गए एक ईमेल में मध्य प्रदेश के कई जिला और सिविल न्यायालयों को निशाना बनाने की बात कही गई है। इस लिस्ट में रीवा जिला न्यायालय के साथ-साथ नवगठित मऊगंज जिले का हनुमना सिविल न्यायालय भी शामिल है।


धमकी की खबर मिलते ही मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक (SP) दिलीप सोनी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हनुमना सिविल न्यायालय परिसर को पूरी तरह खाली करा लिया गया है।
रीवा में भी कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। वकीलों और पक्षकारों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पुलिस ने एंट्री गेट को सील कर दिया है। साइबर सेल की मदद से उस ईमेल के सोर्स का पता लगाया जा रहा है, जिसके जरिए यह धमकी दी गई है।

रीवा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, जज क़ो मिले ई-मेल के बाद कोर्ट परिसर क़ो किया गया सील, जांच जारी…

जानकारी के मुताबिक…रीवा जिला न्यायालय को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गईl


ई-मेल से मिली धमकी ने रीवा जिला न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था पर शवाल खड़ा हो गया है,
वही बम की सूचना मिलते ही पुलिस और बम स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची, व सुरक्षा के मद्देनज़र न्यायालय परिसर से सभी वकीलों व कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गयाl


फिलहाल पुलिस और बम स्क्वायड की टीम द्वारा पूरे कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है,
स्थिति पर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी नजर बनाए हुए हैं, पूरे न्यायालय परिसर क़ो सील कर दिया गया है, फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां अब जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?