August 5, 2026 6:35 am

BREAKING NEWS

BREAKING: बृजभूषण शरण सिंह की बड़ी जीत, महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में हुए बरी, दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला India Digital Politics: Can Online Backlash Change Election Results? Khatron Ke Khiladi Injuries; Gaurav Khanna Rubber Bullet – Rubina Dilaik Daisy Shah By-poll Election Result: तीन राज्यों में उपचुनाव के आज आएंगे नतीजे, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी; बिहार के बांकीपुर से प्रशांत किशोर आगे ‘होइहि सोइ जो राम रचि राखा…’, महिला पहलवानों के यौन शोषण केस में बरी होने के बाद बृजभूषण सिंह की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों में जश्न ‘आज मुझे जान से मार देंगे, समझ नहीं आ रहा भगवान के साथ गद्दारी…’, हमले के बाद बोले पप्पू यादव; समझ नहीं आ रहा किस बात पर माफी मांगू

CG: शासकीय सेवक अवकाश स्वीकृत होने पर ही प्रस्थान करेंगे

CG: शासकीय सेवक अवकाश स्वीकृत होने पर ही प्रस्थान करेंगे

सुशासन तिहार एवं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने जारी किए निर्देश

रायपुर, 23 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सुशासन तिहार एवं जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को दृष्टिगत रखते हुए परिपत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि कोई भी शासकीय सेवक सक्षम प्राधिकारी द्वारा अवकाश स्वीकृत किए जाने से पूर्व अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेगा। बिना पूर्व स्वीकृति के कार्यालय से अनुपस्थित रहना स्वैच्छिक अनुपस्थिति मानी जाएगी और इसे सेवा नियमों के तहत ब्रेक इन सर्विस (सेवा में व्यवधान) के रूप में देखा जा सकता है।

सभी शासकीय सेवक को आकस्मिक अवकाश की स्थिति में भी यथासंभव दूरभाष या डिजिटल माध्यम से पूर्ण सूचना देना अनिवाय होगा, जिसकी लिखित पुष्टि कार्यालय आगमन के तत्काल बाद करनी होगी। अवकाश परिस्थिति में लंबे अवकाश (अर्जित अवकाश आदि) पर जाने से पूर्व संबंधित शासकीय सेवक को अपने कार्यों का प्रभार  अन्य अधिकारी कर्मचारी को विधिवत सौंपना अनिवार्य होगा। राज्य शासन द्वारा शासन के समस्त विभागों, अध्यक्ष राजस्व मण्डल छत्तीसगढ़ बिलासपुर, समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त एवं सभी जिलों के कलेक्टरों को इस आशय का पत्र जारी किया गया है कि शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!