August 5, 2026 3:49 am

BREAKING NEWS

‘कौन बेनकाब हुआ? बड़े-बड़े पहलवान, वर्ल्ड चैंपियन लेकिन मेरा केस उन लोगों के लिए उदाहरण है…’, बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह की हुंकार JACC पर बैन और PoK में कत्लेआम बना शहबाज शरीफ के लिए जंजाल, UK में सांसदों पत्र लिख मांगा जवाब, अब मुश्‍किल में पाक आर्मी चीफ मुनीर Pappu Yadav: नशे की हालत में था सांसद पप्पू यादव पर हमला करने वाला शख्स, ब्लड रिपोर्ट में शराब के साथ कुछ और भी मिला; मेडिकल जांच में खुलासा ‘जैसे कैंसर का इलाज क्रोसिन से नहीं हो सकता, वैसे ही पेपर लीक का समाधान…’, राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर बोले राघव चड्ढा ‘एक तरह का पागलपन…’, ईरान ने अमेरिका और इजरायल के एनर्जी ठिकानों को निशाना बनाने की खाई कसम, क्या ट्रंप नए हमले की कर रहे प्लानिंग? BREAKING: गुजरात से आई BJP के लिए खुशखबरी, मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में दर्ज की प्रचंड जीत, सतीश पटेल ने भिखाभाई को दी शिकस्त

Pappu Yadav: नशे की हालत में था सांसद पप्पू यादव पर हमला करने वाला शख्स, ब्लड रिपोर्ट में शराब के साथ कुछ और भी मिला; मेडिकल जांच में खुलासा

बिहार में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हुए कथित हमले के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मेडिकल रिपोर्ट में हमलावर के नशे की हालत में होने की पुष्टि की है। मेडिकल रिपोर्ट में अज्ञात पदार्थ की बात कही गई है यानी उसने शराब अथवा किसी अन्य नशे का इस्तेमाल किया हो। अस्पताल सूत्रों और दिल्ली पुलिस मुख्याल सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।

पप्पू यादव पर हमला करने वाले युवक सुमित और हैप्पी बुलंदशहर के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि सांसद राजेश रंजन (पप्पू यादव) के दिल्ली स्थित आवास पर रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा हो गया था। इस दौरान एक युवक ने कथित तौर पर उन पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद समर्थकों ने उसे तुरंत पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया था। घटना के बाद पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि यह उन्हें और परिवार को जान से मारने की सोची-समझी साजिश थी।

गूगल पर सर्च करके सांसद के आवास पर पहुंचा आरोपी

जांच में ये भी बात सामने आई है कि सुमित अपने साथी हैप्पी के साथ दिल्ली अपनी कार सही करवाने के लिए आया था। दिल्ली आने के बाद गूगल पर सर्च करके आरोपी सांसद पप्पू यादव के आवास पर पहुंचे थे। फिलहाल आरोपी सुमित दिल्ली पुलिस की हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। वहीं सुमित के साथी हैप्पी की तलाश भी जारी है।

4 गंभीर धाराओं में दर्ज हुई है FIR

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 121(1), 132 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है. इनमें धारा 221 लोक सेवक को उसके सार्वजनिक कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा पहुंचाने, धारा 121(1) लोक सेवक को कर्तव्य पालन से रोकने के लिए चोट पहुंचाने, धारा 132 लोक सेवक पर हमला करने और धारा 3(5) सामान्य आशय (Common Intention) से संबंधित है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!