CG: महिला सशक्तिकरण केन्द्र संचालन हेतु संविदा पदों पर भर्ती के लिए 23 मई तक आवेदन आमंत्रित

CG: महिला सशक्तिकरण केन्द्र संचालन हेतु संविदा पदों पर भर्ती के लिए 23 मई तक आवेदन आमंत्रित

रायपुर, 09 मई 2026

भारत सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत “मिशन शक्ति” योजना के तहत  राजनांदगांव जिले में महिला सशक्तिकरण केन्द्र के संचालन हेतु संविदा आधार पर भर्ती की जाएगी। इसके अंतर्गत संविदा जेण्डर विशेषज्ञ (अनुसूचित जनजाति) के 1 पद तथा संविदा आईटी असिस्टेंट (अनारक्षित) के 1 पद की पूर्ति के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से 23 मई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजनांदगांव, पिन कोड-491441 में पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी राजनांदगांव जिले की आधिकारिक वेबसाइट तथा कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13783/ 86

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?