CG: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव की तैयारियां पूर्ण

CG: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव की तैयारियां पूर्ण

11 मई को ऐतिहासिक कपिलेश्वर शिव मंदिर में गूंजेगी शिवभक्ति और सांस्कृतिक चेतना

रायपुर, 09 मई 2026

भारत की सनातन आस्था, सांस्कृतिक गौरव और ऐतिहासिक चेतना के प्रतीक “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – अटूट आस्था के 1000 वर्ष” के अंतर्गत 11 मई को बालोद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के कपिलेश्वर शिव मंदिर में राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक यह पर्व पूरे देश में स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले में आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं गरिमामय बनाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए समन्वित कार्ययोजना तैयार की गई है।

कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बताया कि कपिलेश्वर शिव मंदिर में आयोजित होने वाले इस विशेष आयोजन में श्रद्धा, संस्कृति और भारतीय विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

जारी समय-सारणी के अनुसार 11 मई को प्रातः 9 बजे से शिव स्तुति, दीप प्रज्वलन एवं महाआरती, उद्बोधन, शिव तांडव नृत्य प्रस्तुति, “सोमनाथ संवाद” कार्यक्रम तथा भारत सरकार द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुतीकरण आयोजित किया जाएगा। साथ ही सोमनाथ थीम पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का सम्मान किया जाएगा एवं अंत में महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13783/ 86

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?