BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर! दुनिया का 19वां सबसे गर्म शहर बना रायपुर

रायपुर : छत्तीसगढ़ इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है. जेठ की तपती गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि दिन में चलने वाली तेज लू के बाद अब रातों में भी राहत नहीं मिल रही. तापमान लगातार बढ़ रहा है और लोगों को वास्तविक तापमान से कहीं ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है. प्रदेश में लगातार चौथे दिन लू जैसे हालात बने रहे.

दुनिया के सबसे गर्म शहरों में रायपुर शामिल

राजधानी रायपुर शुक्रवार को दुनिया के सबसे गर्म शहरों की सूची में शामिल रहा. एक्यूआई.इन के आंकड़ों के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे रायपुर का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. शाम ढलने के बाद भी गर्मी कम नहीं हुई और रात 7:30 बजे शहर का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया. इस समय रायपुर दुनिया के सबसे गर्म शहरों में दूसरे स्थान पर रहा. भिलाई और दुर्ग में भी यही स्थिति देखने को मिली, जहां शाम के समय तापमान 42 डिग्री के आसपास रहा. वहीं महासमुंद में पारा 41 डिग्री दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने बताई वजह

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में पश्चिम दिशा से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं की वजह से तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है. सुबह से ही गर्म हवाएं लोगों को परेशान करने लगती हैं. दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है और घरों की छतों पर रखे पानी के टैंक तक गर्म हो रहे हैं. दोपहर 12 बजे के आसपास ही तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच जा रहा है.

27 मई तक राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी राहत के संकेत नहीं दिए हैं. अनुमान है कि 27 मई तक प्रदेश में तेज गर्मी और लू का असर बना रहेगा. दिन और रात के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना फिलहाल नहीं है. पूरे सप्ताह प्रदेशवासियों को गर्म हवाओं और झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13783/ 86

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!