August 8, 2026 3:48 pm

BREAKING NEWS

JPSC Protest: ‘CM का सकारात्मक जवाब आएगा…’ हेमंत सोरेन के ‘दूत’ बन सुदिव्य कुमार ने की छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत; जानिए और क्या कहा? ‘ना पीछे हटेंगे ना सिर झुकाएंगे, आखिरी सांस तक…’, ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिका-इजरायल को फिर चेताया,कहा- सीरिया समझने की गलती ना करें सपा सरकार में बिकते थे पेपर, खेतों पर बैठकर हल करते थे स्‍टूडेंट्स…राजभर ने SP पर साधा निशाना, बोले- परिवारवादी पार्टी ने छीन लिया पिछड़ों का हक‍ Jaipur: स्‍कूल बस को खाटूश्यामजी जा रही थी स्कॉर्पियो ने मारी सामने से टक्कर, पलट गए दोनों वाहन; 9 बच्चों की हालत गंभीर- VIDEO Jharkhand Exam Row: Govt Seeks Student Feedback मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं, लेकिन कुछ तो… PM मोदी ने IIT दिल्ली के स्टूडेंट्स से ऐसा क्यों कहा, ठहाकों से गूंज उठा ऑडिटोरियम- VIDEO

भीषण गर्मी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी की बड़ी अपील: “बार-बार पानी पिएं, नहीं तो पड़ सकती है भारी कीमत!”

रायपुर, 27 मई 2026

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों से भीषण गर्मी के दौरान विशेष सावधानी बरतने और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में सभी नागरिकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। लोग अधिक से अधिक पानी पीएं, धूप में निकलने से बचें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि इस समय संवेदनशीलता और करुणा के साथ अपने आसपास के लोगों की भी चिंता करना जरूरी है। यदि कोई व्यक्ति गर्मी से परेशान दिखाई दे तो उसकी मदद करें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएं।

वित्त मंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे गर्मी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!