
शुक्रवार को सम्राट विक्रमादित्य प्रशासनिक परिसर स्थित कलेक्टर सभागार में संभागायुक्त आशीष सिंह ने भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान के महानिदेशक टीपी सिंह से सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर चर्चा की।
बैठक में पीएम गति शक्ति प्लेटफॉर्म और भौगोलिक स्थानिक प्रौद्योगिकी के माध्यम से तकनीकी सहायता प्रदान करने पर विचार-विमर्श किया गया।
सिंहस्थ कुम्भ के दौरान एपीआई के माध्यम से सिंहस्थ मेले की सम्पूर्ण जानकारी डेटा के साथ एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराने की योजना तैयार की जायेगी।
इससे करीब 250 किलोमीटर क्षेत्र में ट्रैफिक कंट्रोल के साथ-साथ ट्रेनों, बसों और छोटे वाहनों के रूट की जानकारी आसानी से मिल सकेगी.
सिंहस्थ महापर्व के दौरान पार्किंग, घाट, मेला क्षेत्र तक पहुंच मार्ग, आवश्यक जानकारी और संचार की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
सिंहस्थ मेला 2028 के वैश्विक प्रबंधन एवं नियोजन हेतु आयोजित बैठक में संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह ने सिंहस्थ 2028 के तहत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की तथा चल रही परियोजनाओं की जानकारी प्रदान की।
संभागायुक्त ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को संस्था से समन्वय कर पूरी योजना तैयार करने के निर्देश दिये।
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए गूगल क्लाउड टीम सिंहस्थ 2028 के लिए एआई-आधारित तकनीक और जियो-मैपिंग व्यवस्था के संबंध में संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गूगल क्लाउड टीम द्वारा तकनीकी प्रस्तुतीकरण दिया गया।
सिंहस्थ महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या के प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, सूचना प्रसार एवं विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं के प्रभावी प्रबंधन के लिए मेले को आधुनिक तकनीक से संचालित करने का निर्णय लिया गया है।








