June 16, 2026 10:06 pm

रिहाना को मुंबई में अंबानी परिवार से ₹2.2 करोड़ का डायमंड ब्रेसलेट मिला

पॉप स्टार रिहाना को मुकेश अंबानी परिवार ने एक डायमंड टेनिस ब्रेसलेट तोहफे में दिया है। इसकी कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपये बताई जा रही है. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में रिहाना ने यह ब्रेसलेट दिखाया और साफ किया कि यह उन्हें भारत में अंबानी परिवार से मिला है. रिहाना अप्रैल में अपने ब्यूटी ब्रांड के सिलसिले में मुंबई आई थीं, जहां उन्होंने एंटीलिया में अंबानी परिवार से मुलाकात की थी।

वीडियो में रिहाना अपने डेली वियर और फैशन के बारे में बात कर रही हैं.

वीडियो में रिहाना अपने डेली वियर और फैशन के बारे में बात कर रही हैं.

रिहाना अप्रैल में अपने ब्यूटी ब्रांड के लिए मुंबई आई थीं।

रिहाना अप्रैल में अपने ब्यूटी ब्रांड के लिए मुंबई आई थीं।

रिहाना ने कैमरे के सामने अपनी कलाई पर पहना हुआ डायमंड टेनिस ब्रेसलेट दिखाया.

रिहाना ने कैमरे के सामने अपनी कलाई पर पहना हुआ डायमंड टेनिस ब्रेसलेट दिखाया.

इंस्टाग्राम वीडियो में दिखाया गया डायमंड ब्रेसलेट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'द पीपल गैलरी' नाम के पेज ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रिहाना अपने रोजमर्रा के पहनावे और फैशन के बारे में बात कर रही हैं. उन्होंने डबल डेनिम आउटफिट पहना हुआ है और सेलीन ब्रांड का बैग कैरी किया हुआ है।

वीडियो में रिहाना कैमरे की तरफ हाथ बढ़ाकर अपनी कलाई पर पहना हुआ डायमंड टेनिस ब्रेसलेट दिखा रही हैं. कंगन की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, “यह मुझे भारत में अंबानी परिवार ने दिया था।”

ज्वेलरी एक्सपर्ट ने बताई ब्रेसलेट की कीमत रिहाना का यह वीडियो सामने आने के बाद मशहूर ज्वैलरी एक्सपर्ट प्रियांशु गोयल ने इस ब्रेसलेट की बारीकियां शेयर कीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बताया कि इस हीरे के आभूषण की कीमत लगभग ₹2.2 करोड़ है। गोयल के मुताबिक, यह ब्रेसलेट टेनिस ब्रेसलेट डिजाइन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो अपनी सादगी और सुंदरता के लिए जाना जाता है।

बिना किसी ग्लैम टीम के अपना मेकअप किया इस वीडियो में रिहाना का एक और पक्ष लोगों को खूब पसंद आ रहा है. उन्होंने खुलासा किया कि वीडियो में दिख रहा उनका हेयरस्टाइल और मेकअप किसी एक्सपर्ट टीम ने नहीं किया है. रिहाना ने यह मेकअप खुद अपने ब्रांड 'फेंटी ब्यूटी' के उत्पादों का उपयोग करके किया। इसके लिए उन्होंने किसी ग्लैमर टीम की मदद नहीं ली. फैंस को उनका सरल और शांत स्वभाव काफी पसंद आ रहा है.

रिहाना भी गईं अंबानी के घर रिहाना हाल ही में अपने ब्यूटी ब्रांड के प्रमोशनल इवेंट के सिलसिले में मुंबई आई थीं। यहां उन्होंने एक पॉप-अप स्टोर लॉन्च और एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। रिहाना प्राइवेट जेट से मुंबई पहुंचीं। इस दौरान वह रविवार को मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' भी गईं। अंबानी परिवार ने रिहाना का स्वागत बिल्कुल पारंपरिक भारतीय अंदाज में किया. रिहाना ने परिवार के साथ खास लंच किया और परिवार के सदस्यों के साथ डांस भी करती नजर आईं.

2024 में पहली बार भारत आए यह रिहाना की दूसरी भारत यात्रा थी। इससे पहले वह 2024 में एक बड़ी शादी (अंबानी प्री-वेडिंग) में परफॉर्म करने के लिए जामनगर आई थीं। उस वक्त उन्होंने अपनी पहली भारतीय परफॉर्मेंस से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. उस दौरान रिहाना ने वादा किया था कि वह जल्द ही भारत लौटेंगी और उन्होंने यह वादा पूरा भी किया।

जामनगर प्री-वेडिंग में परफॉर्म किया गया रिहाना का अंबानी परिवार से पुराना नाता है। इससे पहले 2024 में वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए गुजरात के जामनगर आई थीं। उस समय, उनके लाइव प्रदर्शन ने दुनिया भर का ध्यान आकर्षित किया। जामनगर के मंच पर उन्होंने अपने मशहूर गाने 'वर्क', 'वाइल्ड थॉट्स' और 'पोर इट अप' गाए। परफॉर्मेंस के बाद अंबानी परिवार मंच पर आया और रिहाना को गले लगाया और तस्वीरें खिंचवाईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!