

दिव्यांग राज्य विश्वविद्याय,
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट द्वारा लगाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप जी ने शनिवार को प्रयागराज में किया।
यह प्रदर्शनी मेलाक्षेत्र के सेक्टर 7 में लगभग 5000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर मंत्री ने प्रदर्शनी में लगाई गई कलाकृतियों का अवलोकन किया और उनके पीछे छिपी दिव्यांगजनों की अद्भुत प्रतिभा और कला की सराहना की। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और समाज में उनकी क्षमताओं को पहचान दिलाना है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० शिशिर कुमार पाण्डेय एवं कुलसचिव मधुरेंद्र कुमार पर्वत जी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की ओर से गुलब्धर, मनोज कुमार पांडे, सचिन्द्र उपाध्याय भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।







