August 8, 2026 7:58 pm

‘एक यादगार सुबह…’: PM मोदी से मुलाकात के बाद राघव चड्ढा के बयान ने बढ़ाई पंजाब में सियासी गर्माहट, BJP सौंपेगी बड़ी जिम्मेदारी?

Raghav Chadha Meet PM Modi: आम आदमी पार्टी (AAP) से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने अपनी इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर देते हुए पीएम के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की।

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी ने साथ एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने ‘यादगार सुबह’ बताया, जिसके बाद पंजाब की सियासी गलियारे में खलबली मच गई है। पंजाब चुनाव से पहले राघव चड्ढा का पीएम मोदी से हुई मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में कई अटकलों को हवा दे दी है। कयास लगाया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

PM मोदी से मुलाकात के बाद राघव चड्ढा ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद राघव चड्ढा ने एक्स पर पीएम मोदी के साथ कुछ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘एक ऐसी सुबह जिसे मैं हमेशा याद रखूंगा।’

आगे उन्होंने लिखा ‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलने का सौभाग्य मिला। उनके साथ एक विस्तृत और ज्ञानवर्धक बातचीत हुई। अपना कीमती समय देने और अपने विचारों व मार्गदर्शन से लाभान्वित होने का अवसर प्रदान करने के लिए मैं उनका अत्यंत आभारी हूं।’

6 सांसदों के साथ BJP का दामन थामा था

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से ऐसे समय में मुलाकात की है, जब कुछ महीना पहले ही राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। राघव के साथ ‘आप’ के साथ अन्य 6 राज्यसभा सांसदों ने बीजेपी में शामिल हुए थे। वहीं, एक दिन पहले ही शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी।

पंजाब चुनाव में BJP सौंपेगी बड़ी जिम्मेदारी?

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद पंजाब की सियासी गलियारे में खलबली मच गई है। चड्ढा को पंजाब की चुनावी राजनीति की अच्छी समझ है।

उनके नेतृव में BJP को अमृतसर से लेकर लुधियाना और जालंधर जैसे शहरों में सफलता मिल सकती है, क्योंकि इन इलाकों में उनकी पकड़ अच्छी है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि आगामी विधानसभा से पहले बीजेपी राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। फिलहाल, देखना होगा कि आगे क्या होता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!