August 12, 2026 7:46 pm

पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान की जेल में हो गई मौत? PAK के वरिष्ठ पत्रकार के दावे से दुनिया भर में हड़कंप

पाकिस्तान के सीनियर पत्रकार वजाहत एस. खान ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत हो चुकी है। उन्होंने यह दावा पाकिस्तानी सरकार और सेना में मौजूद सूत्रों के हवाले से किया है। उन्होंने कहा कि इमरान खान की जेल के अंदर मौत हो चुकी है और इसीलिए उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।

पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर दावा किया कि तीन वरिष्ठ सैन्य सूत्रों ने उन्हें बताया है कि उन्हें आशंका है कि इमरान खान अब जिंदा नहीं हैं। पत्रकार ने यह भी स्पष्ट किया कि इन सूत्रों ने खुद इमरान को मृत नहीं देखा है और उनका दावा प्रत्यक्ष पुष्टि पर आधारित नहीं है। इसके बावजूद उनके दावे ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री की स्थिति को लेकर पहले से चल रही अटकलों को और हवा दे दी है।

अदियाला जेल में बंद हैं इमरान खान

बता दें कि इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं और अभी 190 मिलियन पाउंड के भ्रष्टाचार मामले में अदियाला जेल में सजा काट रहे हैं। उन पर 9 मई, 2023 के विरोध प्रदर्शनों से जुड़े एंटी-टेररिज़्म एक्ट के तहत भी मुकदमे चल रहे हैं। PTI के सेंट्रल मीडिया डिपार्टमेंट ने X पर एक पोस्ट में कहा कि इमरान की सेहत को लेकर लगातार आ रही “चिंताजनक खबरों” ने “पूरे देश में गहरी चिंता और बेचैनी” पैदा कर दी है।

परिवार भी जता चुका है इमरान की जान को खतरा की आशंका

इमरान खान की पार्टी और उनके परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि इमरान खान को हिरासत में रहते हुए जान का खतरा है। इमरान खान की बहन डॉ. उजमा ने कहा है कि उनके भाई ने उन्हें साफ तौर पर चेतावनी दी थी कि अगर जेल में उन पर जानलेवा हमला होता है तो पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर इसके लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।

पार्टी नेताओं ने दी सरकार को चेतावनी

इमरान खान की पार्टी के नेता और खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहैल अफरीदी ने चेतावनी दी है कि अगर पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को जेल से रिहा नहीं किया जाता है तो हालात ऐसे मोड़ पर पहुंच सकते हैं, जहां इमरान खान के शांति की अपील करने के बावजूद शांति कायम नहीं हो सकेगी। सोहैल अफरीदी ने चेताया कि ‘वे युवा लोगों की आंखों में क्रांति की ज्वाला देख रहे हैं और अगर इसे अभी नियंत्रित नहीं किया गया तो फिर इसे कोई नहीं रोक पाएगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!