August 13, 2026 3:45 pm

‘मेरी पहली तीज’…कंगना रनौत ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता संग मनाया त्योहार, शेयर कीं खास तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपनी ‘पहली तीज’ के जश्न की खूबसूरत झलकियां साझा की हैं। अपने अंदाज और शानदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली कंगना ने इस खास मौके को राजनीतिक और व्यक्तिगत रिश्तों की मिसाल बनाते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ मनाया।

रेखा गुप्ता के आवास पर हरियाली तीज का जमा रंग

कंगना ने तीज का यह पारंपरिक पर्व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के दिल्ली स्थित आवास पर मनाया। वायरल हो रही तस्वीरों में दोनों के बीच की आत्मीयता साफ झलक रही है। कंगना पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने इस उत्सव के दौरान पूजा-अर्चना की और तीज से जुड़ी पारंपरिक रीति-रिवाजों का आनंद लिया।

तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए कंगना ने एक भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा ‘मेरी पहली तीज का तयोहार, रेखा दीदी के घर पे, सच में एक बड़ी बहन का प्यार और दुलार बिलकुल घर जैसा अपनापन। सबको तीज की एक शुभकामनाएं।’

सोशल मीडिया पर फैंस दे रहें प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर तस्वीरें आते ही तेजी से वायरल हो गईं। फैंस कंगना के ट्रेडिशनल लुक और उनकी सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, दोनों महिला नेताओं के इस आत्मीय रिश्ते को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कंगना के प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में उन्हें इस पावन पर्व की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!