August 15, 2026 9:55 am

स्‍वतंत्रता दिवस पर ‘जय हो’… वंदे मातरम की गूंज के बीच लाल किले के प्राचीर से PM मोदी ने फहाराया तिरंगा, 140 करोड़ भारतीयों में आजादी का जश्न

Independence Day 2026: देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गौरव से मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्र को संबोधित किया।

इस मौके पर पहली बार राष्ट्रगान के साथ-साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की गूंज भी सुनाई दी। लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम् गाया गया। पीएम के तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान हुआ। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के गनर्स ने 21 तोपों की सलामी दी। 

लाल किले पर पहली बार ’वंदे मातरम्’ गूंज रहा- पीएम मोदी

लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम् के गायन को लेकर पीएम मोदी ने कहा, ‘आजादी के बाद लाल किले पर पहली बार ’वंदे मातरम्’ गूंज रहा है। आज जब हम देश के लोग ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष मना रहे हैं, इससे बड़ा उत्तम अवसर क्या हो सकता है।’ 

हर दिल की धड़कन वंदे मातरम के नाद से गूंज रही- PM

प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, ‘मेरे प्यारे देशवासियों आज हम सब 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। आज हर दिलों की धड़कन, वंदे मातरम के नाद से गूंज रही है। आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है और देश उत्साह और उमंग के साथ नए संकल्पों को लेकर आज आगे बढ़ रहा है। आप सबको स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।’

PM मोदी ने बलिदानी सपूतों को किया नमन

उन्होंने देश को संबोधित करते हुए आगे कहा, ‘देश आज उन महान सपूतों का पुन: स्मरण करता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए त्याग, बलिदान की पराकाष्ठा की। अपने तप त्याग और बलिदान से आजादी के एकमात्र लक्ष्य को लेकर, अपनी पूरी जिंदगी खपा दी। पूज्य बापू समेत सभी स्वतंत्रता सेनानियों को बलिदान की महान परंपरा जगाने वाले, महान क्रांतिकारियों को आज मैं श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।’

बता दें कि इस भव्य आयोजन के मद्देनजर लाल किले पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम की सुरक्षा में 15-20 हजार जवानों की तैनाती और 1,000 से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। इस कार्यक्रम का गवाह 5000 स्पेशल गेस्ट बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!