August 15, 2026 1:56 pm

BREAKING NEWS

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ‘किसे पहचानने की जरूरत है ये तो खुद पीएम मोदी ही…’, प्रधानमंत्री के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर तेज प्रताप की प्रतिक्रिया स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल श्री डेका ने लोेकभवन में किया ध्वजारोहण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हुए पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी घुड़सवारों के साहस, महिला बैग पाईपर बैंड की लय और श्वान दल के रोमांचक प्रदर्शन से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

PM मोदी-CM फडणवीस के नेतृत्व में विकास की गंगा प्रवाहित हुई…नागपुर स्नातक सीट पर BJP ने कसी कमर, रविंद्र चव्हाण ने संभाला मोर्चा

नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की पृष्ठभूमि में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने विदर्भ का दो दिवसीय दौरा कर विभिन्न संगठनात्मक जिलों में बैठकें कीं। इन बैठकों के माध्यम से उन्होंने चुनावी रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका की समीक्षा की। रविंद्र चव्हाण की प्रमुख उपस्थिति में नागपुर ग्रामीण (रामटेक), चंद्रपुर महानगर एवं ग्रामीण, गढ़चिरौली, गोंदिया, भंडारा, नागपुर महानगर, काटोल और वर्धा के संगठनात्मक जिलों की बैठकें आयोजित की गईं। बैठकों में संगठन को मजबूत करने, चुनावी योजना और कार्यपद्धति की समीक्षा की गई। चव्हाण ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठित एवं योजनाबद्ध तरीके से चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विदर्भ में विकास की गंगा प्रवाहित हुई है। नागपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पुण्यभूमि है और विदर्भ भाजपा का मजबूत गढ़ है। इस दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और जीत का आत्मविश्वास दिखाई दिया। नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए हम पूरी ताकत के साथ तैयार हैं। हमें पूरा विश्वास है कि जीत हमारी ही होगी।”

चंद्रपुर में आयोजित बैठक के दौरान ब्रह्मपुरी के प्रो. शेख सर का रविंद्र चव्हाण के हाथों सम्मान किया गया। प्रो. शेख सर वर्ष 1980 से पार्टी के कार्यों के लिए समर्पित रहे हैं। इस अवसर पर चव्हाण ने कहा कि प्रो. शेख सर जैसे समर्पित और वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा परिवार के वास्तविक आधारस्तंभ हैं। ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं के संघर्ष और योगदान से ही पार्टी का मजबूत संगठन खड़ा हुआ है। दौरे के दौरान रविंद्र चव्हाण ने रामटेक के जिलाध्यक्ष आनंदराव राऊत, विधायक कीर्तिकुमार (बंटी) भांगड़िया, पूर्व विधायक अतुल देशकर, वरिष्ठ नेता किशन नागदेवे, पूर्व विधायक कृष्णा गजभिये और विधायक विनोद अग्रवाल के निवास एवं कार्यालयों पर सदिच्छा भेंट की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन की स्थिति और चुनावी तैयारियों की जानकारी ली।

इस दौरे में मंत्री डॉ. अशोक उईके, राज्यमंत्री एवं पालकमंत्री पंकज भोयर, प्रदेश महासचिव विधायक संजय कुटे, विधायक संजय भेंडे, विधायक प्रवीण दटके, विधायक कीर्तिकुमार (बंटी) भांगड़िया, विधायक किशोर जोरगेवार, विधायक करण देवतले, विधायक देवराव भोंगळे, विधायक चैनसुख संचेती, विधायक अरुण लखाणी, विधायक परिणय फुके, विधायक विनोद अग्रवाल, विधायक विजय रहांगडाले, विधायक संजय पुराम और विधायक अविनाश ब्राह्मणकर सहित पूर्व सांसद हंसराज अहीर, सुनील मेंढे, पूर्व विधायक तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!