August 17, 2026 11:31 pm

Lakhisarai Stampede: ‘जब तक व्यवस्था ठीक नहीं होगी तब तक ऐसा हादसा…’, लखीसराय भगदड़ पर तेजस्वी यादव ने प्रशासन पर उठाए सवाल, जताया शोक

Tejashwi Yadav on Lakhisarai Temple Stampede: बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सोमवार को हुई भगदड़ की दुर्घटना पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सरकार से घटना की जांच और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें सूचना मिली है। लखीसराय में जो घटना हुई है, हम लोगों ने न्यूज में भी देखा है। कई लोगों के मरने की खबर आ रही है। करंट गिरने से लोगों की जान गई है, बहुत ही दुखद है। परिजनों के प्रति हमारी संवेदना है। सरकार और प्रशासन से हमारी यही मांग है कि कोई भी व्यवस्था अच्छे से होनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।

पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए थी- तेजस्वी

उन्होंने आगे कहा कि सभी को पता था कि यह सावन का तीसरा सोमवार है। उसी हिसाब से व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन हो नहीं पाई। आगे की व्यवस्था अच्छे से होनी चाहिए ताकि ऐसी घटना न हो। खासतौर पर इस घटना में जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिजनों को सरकार मुआवजा दे। यह घटना जांच का विषय है।

सरकार इस घटना को गंभीरता से देखे- तेजस्वी

वे कहते हैं कि जब तक व्यवस्था ठीक नहीं होगी, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेगी। इसलिए सरकार और प्रशासन को गंभीरता से इस मामले को देखना चाहिए।

CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान

इससे पहले बिहार सरकार मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा कर चुकी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा था, ‘लखीसराय के अशोकधाम की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के समुचित एवं त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’

सीएम ने दूसरे ट्वीट में ऐलान करते हुए लिखा, ‘लखीसराय के अशोकधाम हाल्ट पर हुई हृदयविदारक दुर्घटना में सभी मृतकों के निकटतम आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदना और प्रतिबद्धता के साथ शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।’

क्या है पूरा मामला?

बिहार के लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में सोमवार, 17 अगस्त की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के महासंयोग पर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए हजारों की कतार लगी हुई थी। इसी बीच अशोक धाम परिसर में जलाभिषेक की होड़ मच गई और इसी दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए लखीसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

यह भी पढ़ें: BREAKING: BJP की नई टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी महासचिव बनीं, वसुंधरा राजे और राम माधव की भी एंट्री, देखें पूरी LIST

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!