September 20, 2026 4:40 am

BREAKING NEWS

UPITS 2026 : पूर्वी यूपी के पकवान को मिलेगी ग्लोबल पहचान 8th Pay Commission: केंद्रीय अस्पतालों की नर्सों ने खोला मांगों का पिटारा, नाइट ड्यूटी भत्ते से 50 लाख के इंश्योरेंस तक रखीं 10 बड़ी मांगें घर की सुख-शांति बचाए रखने के लिए महिलाओं को छिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बेहद निजी बातें! जानिए क्या कहते हैं जीवन के नियम FASTag यूजर्स के लिए बड़ी राहत: अब बिना स्टिकर बदले बदल सकेंगे अपना बैंक, जानिए OneTag के 5 बड़े फायदे और काम करने का आसान तरीका द्वापर युग से जुड़ा है फरीदाबाद का यह ऐतिहासिक राधा-कृष्ण मंदिर, जानिए परिक्रमा और दर्शन का खास महत्व देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

स्वर्गीय लज्जा रानी गर्ग को अर्पित की श्रद्धांजलि, हापुड़ में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से की भेंट, गाजियाबाद में वरिष्ठ पत्रकार से की शिष्टाचार मुलाकात, केशव प्रसाद माैर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद बुलंदशहर से हापुड़ प्रस्थान के मध्य विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत किया गया। श्री मौर्य ने हापुड़ में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री, उत्तर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पश्चिम क्षेत्र की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्रीमती लज्जा रानी गर्ग जी के आवास पर पहुंचकर उनके स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 इसके उपरांत श्री मौर्य ने पिलखुवा, हापुड़ स्थित अमेरिकन एजूग्लोबल स्कूल में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता माधरे जी, माननीय जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं स्थानीयजनों से शिष्टाचार भेंट कर आत्मीय संवाद किया। अंत में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद गाजियाबाद में वरिष्ठ पत्रकार श्री शांतनु शुक्ला जी के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!