October 4, 2026 12:36 pm

BREAKING NEWS

MP Rail Project: आजादी के बाद पहली बार धार पहुंचेगी यात्री ट्रेन, 28-29 अक्टूबर को CRS निरीक्षण भोपाल में सिर्फ 140 वकील अधिकृत नोटरी, फिर हजारों दफ्तरों में कैसे चल रहा फर्जीवाड़ा? ‘को-पायलट नमाज पढ़ने उठा और सिर पर कर दिया हमला…’: फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार ने बयां किया 35,000 फीट की ऊंचाई पर कॉकपिट का खौफनाक सच MP में 5 साल में सबसे कम बारिश, आधा प्रदेश सूखे की चपेट में; गेहूं-सोयाबीन उत्पादन पर असर 114 नए राफेल जेट्स से आसमान में मचेगा भारत का डंका! ₹3.25 लाख करोड़ की मेगा डील पर वायुसेना प्रमुख का बड़ा ऐलान, जानें कब होगी फाइनल नेस्ले के 'लो फैट डेयरी व्हाइटनर' पर FSSAI का बड़ा एक्शन: लैब जांच में निकला अनसेफ और सब-स्टैंडर्ड, तत्काल बिक्री रोकने के आदेश

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर के बाकेल में किया फलोद्यान का लोकार्पण

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर के बाकेल में किया फलोद्यान का लोकार्पण

रायपुर, 03 अक्टूबर 2026

13 हेक्टेयर में रोपित किए गए 7,800 फलदार पौधे, 89.23 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

13 हेक्टेयर में रोपित किए गए 7,800 फलदार पौधे, 89.23 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बस्तर जिले के वन परिक्षेत्र भानपुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बाकेल में विकसित फलोद्यान का लोकार्पण किया। उन्होंने क्षेत्र में 89.23 लाख रुपये की लागत के चार विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। वन विभाग द्वारा 13 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित फलोद्यान में उच्च गुणवत्ता की ग्राफ्टेड एवं हाइब्रिड किस्मों के 7,800 फलदार पौधे रोपित किए गए हैं।

वन मंत्री श्री कश्यप ने 2 से 8 अक्टूबर तक मनाए जा रहे वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के अवसर पर नागरिकों से वन्यप्राणियों के प्रति संवेदनशील रहने और उनके संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने बस्तर के जंगलों में वन्यप्राणियों की बढ़ती संख्या और उनकी गतिविधियों की जानकारी साझा करते हुए मानव और वन्यजीवों के बीच सहअस्तित्व को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का संदेश भी साझा किया गया।

वन मंत्री श्री कश्यप ने ग्राम पंचायत गुनपुर में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत 27.88 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क सह नाली निर्माण, ग्राम पंचायत घोटिया में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन निर्माण, ग्राम पंचायत भानपुरी के फरसागुड़ा नेताजी पारा में 24.35 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण तथा ग्राम पंचायत तारागांव में मुख्य मार्ग से तालाब पहुंच मार्ग पर 7 लाख रुपये की लागत से 2 मीटर पुलिया निर्माण का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री दिनेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री शरद अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य श्री निर्देश दीवान, मुख्य वन संरक्षक सुश्री स्टायलो मंडावी, डीएफओ श्री दीपेश कपिल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!