October 25, 2026 12:54 am

BREAKING NEWS

आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जनजातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री श्री रामविचार नेताम मध्यप्रदेश पुलिस की मोबाइल चोर गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री साय

करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग? मेष, कन्या समेत 4 राशियों को मिल सकता है लाभ

ज्योतिषीय दृष्टि से इस बार करवा चौथ का त्योहार बेहद खास माना जा रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस दिन बुध और शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने जा रहा है. मान्यता है कि इस योग के प्रभाव से धन, नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. वहीं, कुछ राशि के जातकों को इसका विशेष लाभ मिलने की संभावना है. तो आइए जानते हैं कि लक्ष्मी नारायण राजयोग किन राशियों के लिए शुभ साबित हो सकता है.

क्या है लक्ष्मी नारायण राजयोग?
वैदिक ज्योतिष में बुध और शुक्र की युति को लक्ष्मी नारायण राजयोग कहा जाता है. बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और सही फैसले लेने की क्षमता से जोड़कर देखा जाता है. वहीं, शुक्र को धन, सुख-सुविधाओं, प्रेम और कला का कारक माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इन दोनों ग्रहों की शुभ स्थिति से आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है. नौकरी करने वालों को तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं, जबकि कारोबार से जुड़े लोगों को नए ग्राहक या मुनाफे की संभावनाएं मिल सकती हैं.

मेष राशि (Aries Zodiac)
मेष राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग शुभ साबित हो सकता है. नौकरी में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे.. अचानक धन लाभ होने की संभावना है. कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. इस दौरान कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है. कारोबार करने वाले लोग अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने पर विचार करेंगे. इसके साथ ही लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं.

कन्या राशि (Virgo Zodiac)
कन्या राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है.  इस दौरान धन कमाने के नए मौके मिलेंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होने की संभावना है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो करियर में आगे बढ़ने में मदद करेंगी. नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को नए विकल्प मिल सकते हैं. लंबे समय से फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा. वहीं, कारोबार से जुड़े लोगों की नई योजनाएं अच्छा परिणाम दे सकती हैं. मुनाफा बढ़ने के योग बन सकते हैं.

तुला राशि (Libra Zodiac)
तुला राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग शुभ परिणाम लेकर आ सकता है. नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं. कारोबार से जुड़े लोगों को मुनाफा कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं.  इस दौरान सुख-सुविधाओं पर खर्च करने के मौके मिलेंगे. भाग्य का साथ मिलने से कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं.

कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
कुंभ राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं. वहीं, नौकरीपेशा लोगों को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. कारोबार करने वाले जातक अपने काम को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं. इस दौरान आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते खुलने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है.

करवा चौथ 2026 कब?
हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व माना जाता है. पंचांग के अनुसार, यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस बार करवा चौथ 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. साथ ही, वे सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं. करवा चौथ पर भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय और चंद्रदेव की पूजा करने की परंपरा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!