October 25, 2026 1:00 am

BREAKING NEWS

’एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’ आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जनजातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री श्री रामविचार नेताम मध्यप्रदेश पुलिस की मोबाइल चोर गिरोह पर प्रभावी कार्रवाई अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

सुरेन्द्रपॉल विद्यालय के बालमेला में विज्ञान के अनेक मॉडल व प्रयोग प्रदर्शन रहे विशेष आकर्षण के केन्द्र

बौद्धिक गेमशो, रुचिकर खाद्य स्टालों सहित अनेक मनोरंजक, ज्ञानवर्धक व शैक्षिक कार्यक्रमों का रहा समावेश

चित्रकूट बालक-बालिकाओं की अन्तर्निहित शक्तियों के समुचित विकास की दृष्टि से दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित सुरेन्द्रपॉल ग्रामोदय विद्यालय में बाल मेला का आयोजन हुआ, जिसमें प्रेरक व आकर्षक झाँकियाँ, विज्ञान प्रयोग व मॉडल, बौद्धिक गेमशो, रुचिकर खाद्य स्टालों सहित अनेक मनोरंजक, ज्ञानवर्धक व शैक्षिक कार्यक्रमों का समावेश छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया।

बाल मेले का शुभारम्भ पंडित नेहरू एवं राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख व पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ मझगवां के एसडीएम श्री महिपाल सिंह गुर्जर, गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक डॉ रामनारायण त्रिपाठी, महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा, बांदा कोपरेटिव बैंक के चेयरमैन पंकज अग्रवाल द्वारा बाल मेले का विधिवत उद्घाटन किया।

सुरेंद्रपाल ग्रामोदय विद्यालय नौनिहालों के सर्वांगीण विकास का दायित्व लेते हुए विगत 30 वर्षों से अधिक समय से चित्रकूट में अपनी सेवाएं दे रहा है। बाल दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय में बाल विज्ञान मेला आयोजित किया गया। जिसमें विज्ञान के अनेकानेक प्रयोग, मॉडल, प्रोजेक्ट, झांकियां, ज्ञानवर्धक गेम शो, मनोरंजन मैजिक शो का भव्य प्रदर्शन किया गया। मेले का सर्वाधिक आकर्षण वहां पर लगाए गए विज्ञान के अभिनव मॉडल और प्रोजेक्ट रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने श्रद्धेय नाना जी को याद करते हुए कहा कि उनके द्वारा रोपित यह विद्यालय रूपी बीज आज विशालकाय बट वृक्ष बनकर अपनी छाया प्रदान कर रहा है। दीनदयाल शोध संस्थान का यह प्रकल्प शिक्षा के क्षेत्र में एक अभिनव प्रयोग है। आगंतुक अतिथियों ने मेले की भूरि भूरि प्रशंसा की। मेले में बालक बालिकाओं के अभिभावक, माताएं तथा साथ-साथ पुरातन छात्र भी सहभागिता करते हुए नजर आए। सुरेन्द्र पाल ग्रामोदय विद्यालय में आयोजित बाल मेला के अवलोकन के लिए चित्रकूट के चतुर्दिक अनेक विद्यालयों के बालक बालिका भी मेला देखने तथा विज्ञान के प्रयोग और मॉडल को समझने की दृष्टि से विद्यालय में उपस्थित हुए।

विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बाल विज्ञान मेला बालक बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे कार्यक्रम विद्यालय द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाते रहते हैं। दीनदयाल शोध संस्थान के महाप्रबंधक डॉ अनिल जायसवाल, सचिव श्री अपराजित शुक्ल एवं विद्यालय के सचिव डॉ अशोक पांडे बहुत ही तन्मयता के साथ पूरे विद्यालय प्रांगण में आयोजित बाल मेला का अवलोकन करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे।

बाल विज्ञान मेला का संयोजन विद्यालय के व्याख्याता अशोक कुमार दीक्षित ने किया। इस दौरान शैक्षणिक अनुसंधान केंद्र के प्रभारी कालिका प्रसाद श्रीवास्तव, विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अंशुमान पाठक तथा शिक्षक शिव शंकर पांडे, जितेंद्र मिश्रा, सत्यनारायण शुक्ला, रामवीर सक्सेना, सुनील तिवारी, अशोक तिवारी, सुरेश गौतम, राम कुमार कुशवाह, अश्वनी पांडे, विदेश तिवारी, विवेक गुप्त आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायपुर, 24 अक्टूबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु जैसी डिजिटल पहल का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय सेवाओं से जोड़ना और जरूरी दस्तावेजों की उपलब्धता को सुविधाजनक बनाना है। सेवा सेतु से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने और शासकीय सेवाओं तक उनकी पहुंच आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के तखतपुर निवासी मानसी चंद्राकर का सेवा सेतु के माध्यम से जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बना। इन प्रमाण पत्रों की आवश्यकता विद्यार्थियों की पढ़ाई, विभिन्न शासकीय योजनाओं और अन्य जरूरी कार्यों में पड़ती है। ऐसे में सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन एवं प्रमाण पत्र संबंधी सुविधा मिलने से नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिल रही है। मानसी ने सेवा सेतु के संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसी सुविधाएं नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और कारगर हैं।

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!