August 11, 2026 10:30 am

Aaj Ka Rashifal: सावन की शिवरात्रि पर बन रहा है दुर्लभ चतुर्ग्रही योग, जानिए आपके जीवन में क्या प्रभाव पड़ेगा

आज मंगलवार 11 अगस्त 2026 को सावन की शिवरात्रि का शुभ दिन है। ज्योतिषियों के अनुसार आज दुर्लभ चतुर्ग्रही योग बन रहा है। ऐसे में आपकी राशि में क्या प्रभाव पड़ने जा रहा है, ये हम आपको बताने जा रहे हैं।  

मेष राशि 

आज आपका दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। इसके साथ ही आपको अपने सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि वालों को वित्तीय मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही किसी भी बड़े फैसले को जल्दबाजी में न लें बल्कि सोच समझकर धैर्य से लें। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वाले लोगों के कार्यक्षेत्र में उनकी बुद्धिमत्ता की सराहना होगी। आज का दिन संचार और संवाद के लिए अच्छा साबित होगा। इसके साथ ही नए संपर्क भी बनाएंगे तो वो आपको फायदा पहुंचाने में मदद करेंगे। 

कर्क राशि 

आपको अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाए रखना होगा। आज का दिन आपकी आय के नए स्रोत बना सकता है। 

सिंह राशि 

आज आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही आपकी पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग बनते दिख रहे हैं। आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी।

कन्या राशि 

आज सावन की शिवरात्रि का दिन विश्लेषण और योजना बनाने के लिए श्रेष्ठ है। लेकिन आपको अपने काम में बारीकियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अगर व्यापारी है तो आज आपको अपनी समझदारी से लाभ होने की उम्मीद है।

तुला राशि 

तुला राशि वालों का दिन संतुलन और सौहार्दपूर्ण रहने की उम्मीद है। आपको साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। इसके साथ ही आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात भी संभव है।

वृश्चिक राशि 

आज का दिन आपका ऊर्जावान और चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हालांकि आपको अपनी मेहनत का फल मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। लेकिन आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से थोड़ा सावधान रहने की भी सलाह दी जा रही है। 

धनु राशि 

आज आपको अपने भाग्य का पूरा सहयोग मिलता नजर आ रहा है। आपकी धार्मिक या बौद्धिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। आपकी यात्रा के भी योग बन सकते हैं। 

मकर राशि 

आज आपको सतर्कता और अनुशासन बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको अपनी सेहत के साथ काम का भी ध्यान रखना चाहिए। आप अपने सभी वरिष्ठों की सलाह का पालन जरूर करें।

कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए नवीन विचारों और नए अनुभवों का है। कुंभ राशि वालों को अपने दफ्तर में अपनी टीम से भी अच्छा परिणाम मिलेगा। इतना ही नहीं आपको आज आर्थिक लाभ के अवसर भी मिलते दिख रहे हैं।

मीन राशि 

आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक भरा रहेगा। इसके साथ ही रचनात्मक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ती दिख रही है। इस कारण आज आपका मानसिक तनाव दूर होगा। 

इसे भी पढ़ें- सावन का दूसरा सोमवार इन राशियों के जीवन में लाएगा बड़ा बदलाव

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!