August 5, 2026 2:06 am

BREAKING NEWS

‘एक तरह का पागलपन…’, ईरान ने अमेरिका और इजरायल के एनर्जी ठिकानों को निशाना बनाने की खाई कसम, क्या ट्रंप नए हमले की कर रहे प्लानिंग? BREAKING: गुजरात से आई BJP के लिए खुशखबरी, मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में दर्ज की प्रचंड जीत, सतीश पटेल ने भिखाभाई को दी शिकस्त UP: सावन में नागिन का बदला! 2 दिन पहले जिस कमरे में नाग को मारा, उसी रूम में सांप ने दो मासूमों को डसा; 7 साल के बच्चे की मौत, इलाके में दहशत ‘हम उन पर जोरदार अटैक करेंगे, एक समय ऐसा आएगा जब…’, ईरान में तबाही मचाने की प्लानिंग कर रहे डोनाल्ड ट्रंप? जानिए कब होगा हमला Assam Floods: शिवसागर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सीएम हिमंत सरमा, राहत शिविरों की स्थिति का लिया जायजा PM मोदी का VIDEO हटाने पर Meta माफी मांगने को तैयार, लेकिन संसदीय समिति सख्त, कहा- हटाने वाले की पहचान कर तय हो जिम्मेदारी

Bypoll Results 2026: 3 राज्यों के विधानसभा उपचुनाव नतीजों पर नितिन नबीन की आई प्रतिक्रिया, कहा- बांकीपुर और दतिया के नतीजों पर मंथन करेंगे

Bypoll Results 2026: बिहार की बांकीपुर सीट से लेकर गुजरात की मांजलपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बिहार और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हार का सामना करना, तो वहीं गुजरात की मांजलपुर सीट पर बंपर जीत मिली।

3 राज्यों के उपचुनाव नतीजों अब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन का बयान आया है। उन्होंने विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश स्वीकार किया है, तो वहीं बांकीपुर और दतिया अपेक्षित जनादेश न मिलने को लेकर चिंता भी जाहीर की है। एक्स पोस्ट में उन्होंने परिणामों का पूरी गंभीरता से आत्ममंथन करेंगे का भी संकेत दिया है।

3 राज्यों के उपचुनाव नतीजों पर BJP अध्यक्ष नितिन नबीन क्या बोलें?

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात, 3 राज्यों के उपचुनाव नतीजों पर BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने एक्स पर में कहा ‘आज तीन विधानसभा उपचुनावों में आए जनादेश को हम स्वीकार करते हैं।’ उन्होंने गुजरात की मांजलपुर सीट पर जीत  पर जनादेश का आभार भी प्रकट किया।

उन्हें आगे कहा ‘गुजरात की मांजलपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी पर अपना विश्वास व्यक्त करने के लिए वहाँ की जनता का हृदय से आभार। इस विजय के लिए भाजपा के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई।’

बांकीपुर और दतिया के नतीजों पर करेंगे मंथन

बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर मिली हार के बाद BJP अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा नतीजों हम मंथन करेंगे। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा ‘बांकीपुर और दतिया में हमें अपेक्षित जनादेश प्राप्त नहीं हुआ। हम इन दोनों क्षेत्रों के चुनाव परिणामों का पूरी गंभीरता से आत्ममंथन करेंगे तथा नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाकर उनके विश्वास को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

गुजरात में बंपर जीत तो बांकीपुर और दतिया में हार

गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी को बंपर जीत मिली। बीजेपी के सतीश पटेल ने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी भिखाभाई रबारी को 30,630 वोटों से हराया। वहीं, बांकीपुर और दतिया में भारतीय जनता पार्टी को उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा। बांकीपुर में बीजेपी उम्मीदवार को 19,324 वोटों से हार का सामना करना पड़ा, जबकि दतिया में 6,016 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!