
हंसी के ठहाकों से लेकर मीरा की भक्ति तक, ‘रंग परब’ के दूसरे दिन सजी रंगमंच की महफिल
रायपुर, 10 सितंबर 2026 संस्कृति विभाग द्वारा मुक्ताकाशी मंच, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर, सिविल लाइंस, घड़ी चौक रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय ‘रंग परब’ नाट्य श्रृंखला के दूसरे दिन रंगमंच की विविध शैलियों का प्रभावशाली संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में दो अलग-अलग रंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को कभी हास्य और मनोरंजन से सराबोर किया














