
माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
रायपुर, 22 जुलाई 2026 पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज अम्बिकापुर स्थित प्रसिद्ध माँ बनभौरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देवी माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय














