
निर्माण श्रमिकों के हितों के प्रति सरकार प्रतिबद्ध, पंजीयन, ई-केवाईसी और योजनाओं का लाभ लगातार जारी
रायपुर, 14 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में निर्माण श्रमिकों के पंजीयन, ई-केवाईसी, पंजीयन नवीनीकरण तथा विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह सुचारु और निरंतर जारी है। मंडल ने कहा है कि श्रमिकों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी











