
शासकीय योजना और वैज्ञानिक तकनीक से अंगेश्वर कुर्रे बने डेयरी उद्यमिता की मिसाल
रायपुर,13 अगस्त 2026 दृढ़ इच्छाशक्ति और शासकीय योजनाओं का सही संयोजन किसी भी साधारण प्रयास को बड़ी सफलता में बदल सकता है। धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम करगा निवासी श्री अंगेश्वर कुर्रे ने इस बात को साबित कर दिखाया है। पशुधन में नस्ल सुधार, वैज्ञानिक तकनीकों और बेहतर प्रबंधन को अपनाकर उन्होंने डेयरी











