
MP में गेहूं खरीदी में अब महिलाओं की सीधी भागीदारी, जानिए किसे मिलेगा मौका!
MP News: मध्यप्रदेश सरकार ने गेहूं खरीदी में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं खरीदने का जिम्मा महिला स्वयं सहायता समूहों (SHG) और ग्राम संगठनों को सौंपा जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गांवों की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।














