
विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, स्थानीय समस्याओं के तकनीकी समाधान पर रहा विशेष जोर
ग्वालियरविज्ञान भारती, ग्वालियर द्वारा आयोजित ग्वालियर विज्ञान महोत्सव 2026 का तृतीय संस्करण 23 एवं 24 अक्टूबर को अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (ABV-IIITM), ग्वालियर के सुंदर परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, रचनात्मकता एवं तकनीकी कौशल को प्रोत्साहित करना तथा ग्वालियर














