
राज्यमंत्री ने चित्रकूट में किया बागरी धर्मशाला का भूमिपूजन
चित्रकूट नगर। प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने शुक्रवार को चित्रकूट के प्रवास के दौरान मुख्य मार्ग के समीप स्थित बागरी समाज की धर्मशाला निर्माण भाग-2 का विधिवत भूमिपूजन किया। उन्होंने धर्मशाला के प्राथमिक भाग और भाग-2 के तहत किये जाने वाले निर्माण के स्थल का भी निरीक्षण भी किया।












