November 13, 2026 7:33 pm

BREAKING NEWS

नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता-मुख्य सचिव श्री विकासशील किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार -कृषि मंत्री रामविचार नेताम MP Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के खाते में आए ₹1500, CM मोहन यादव ने जारी की 42वीं किस्त पुष्कर मेले में विदेशी महिला सैलानी का पर्स चुराने की कोशिश पड़ी भारी छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसा टेम्पो-ट्रैवलर; 23 लोगों की मौत की आशंका

राज्य-शहर

चार हजार से अधिक घरों में लगे सोलर पैनल

  रायपुर, 17 जुलाई 2026 स्वच्छ ऊर्जा को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में राजनांदगांव जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर गुरुवार को जिलेभर में एक ही दिन में 100 से अधिक प्रधानमंत्री सूर्य घर

जशपुर की सभी 44 सहकारी समितियां बनेंगी कॉमन सर्विस सेंटर

रायपुर, 17 जुलाई 2026 जशपुर जिले में ग्रामीणों को डिजिटल सेवाएं गांव स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जशपुर जिले की सभी 44 सहकारी समितियों को चरणबद्ध तरीके से कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी, बैंकिंग एवं डिजिटल सेवाओं

निश्चय कार्यक्रम से आत्मनिर्भर बन रहीं महिला बंदी

  रायपुर, 17 जुलाई 2026 केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। जेल प्रशासन द्वारा संचालित निश्चय कार्यक्रम के अंतर्गत महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे जेल

आईएफसी परियोजना ने बदली जिंदगी :नर्सरी उद्यमी बनकर बनी आत्मनिर्भरता की नई पहचान

रायपुर, 17 जुलाई 2026 कभी सीमित संसाधनों के बीच खेती तक सिमटी नीलू वर्मा आज ग्रामीण महिला उद्यमिता की मिसाल बन गई हैं। आईएफसी (इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर) परियोजना से जुड़ने के बाद खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम कोहकाबोड़ की नीलू ने नर्सरी व्यवसाय को न केवल सफल बनाया, बल्कि आसपास की महिला किसानों के लिए भी

एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

रायपुर, 17 जुलाई 2026 खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राजनांदगांव जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत एक ही दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का फार्मर लैंड आईडी (एग्रीस्टेक) पंजीयन एवं सत्यापन कराया गया। अभियान का

सेवा सेतु से घर बैठे सोनम को मिला अपने बच्चे का जाति एवं आय प्रमाण पत्र

रायपुर, 17 जुलाई 2026 शासन की सेवाओं को नागरिकों तक सरल, पारदर्शी, त्वरित और डिजिटल माध्यम से पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया श्सेवा सेतुश् पोर्टल आम नागरिकों के लिए एक प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इस पहल के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं शासकीय सेवाओं के लिए बार-बार कार्यालयों

बगिया क्लस्टर की समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4,933 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगी सिंचाई सुविधा

समृद्धि की पाठशाला में किसानों को आधुनिक सिंचाई, जल प्रबंधन और कृषि नवाचारों की दी जानकारी रायपुर, 17 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के बगिया क्लस्टर में संचालित समृद्धि कमांड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन आधुनिकीकरण (एम-कैड) योजना किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर उभर रही

जनदर्शन बना भरोसे का मंच, दिव्यांग कुणाल को मिला त्वरित समाधान

रायपुर, 17 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और जनसेवा के संकल्प के अनुरूप जिलों में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसी कड़ी में मुंगेली जिले में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन के दौरान एक दिव्यांग हितग्राही की लंबे समय से लंबित

सुपोषण की ओर एक कदम : मुनगा पौधरोपण जन आंदोलन का शुभारंभ

रायपुर, 17 जुलाई 2026 महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कोण्डागांव जिले में कुपोषण उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण तथा जनसामान्य में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ’सुपोषण की ओर एक कदम : मुनगा पौधरोपण जन आंदोलन’ का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में मुनगा (सहजन) एवं विभिन्न

बिलासपुर पुलिस की बड़ी पहल, यातायात नियमों से जुड़े कड़े दिशा-निर्देश जारी

रायपुर, 17 जुलाई 2026 बिलासपुर जिले में छात्र सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और शैक्षणिक परिसरों को पूरी तरह नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। इस सिलसिले में शहर के चेतना भवन में एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्रबंधकों को

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?

एमसीबी/13 नवंबर 2026/ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के सतत प्रयासों एवं मार्गदर्शन में जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड भरतपुर (जनकपुर) अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों का परिणाम है। राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरा जमथान स्वास्थ्य केंद्र राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणन स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों की सुरक्षा, उपचार व्यवस्था, अभिलेख संधारण एवं संस्थागत प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण मापदंडों के मूल्यांकन के आधार पर प्रदान किया जाता है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान ने इन निर्धारित मानकों को पूरा करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी गुणवत्ता प्रमाणित की है। इस उपलब्धि से जमथान सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होगा। साथ ही ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर सुरक्षित, व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। जिले की अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं को भी NQAS प्रमाणित कराने का लक्ष्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित कर NQAS प्रमाणित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान को मिला प्रमाणन इसी दिशा में महत्वपूर्ण सफलता है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम की मेहनत, समर्पण और बेहतर समन्वय का परिणाम है। इससे जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को भी अपनी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाने की प्रेरणा मिलेगी। टीमवर्क और बेहतर प्रबंधन से मिली सफलता जिला NQAS नोडल अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र की आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, संक्रमण नियंत्रण, अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण तथा मरीजों की देखभाल पर विशेष ध्यान दिया गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास और नियमित गुणवत्ता सुधार गतिविधियों के कारण केंद्र ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इस उपलब्धि में जिला NQAS नोडल अधिकारी डॉ. नम्रता चक्रवर्ती, सहायक नोडल अधिकारी अवनीश पाण्डेय, विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य टीम तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर जमथान के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्वास्थ्य विभाग ने इस सफलता को जिले में गुणवत्तापूर्ण ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

error: Content is protected !!