April 26, 2026 12:50 am

CG: धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना अंतर्गत मत्स्य विक्रेताओं को मिला मोटरसाइकिल सह आइस

CG: धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना अंतर्गत मत्स्य विक्रेताओं को मिला मोटरसाइकिल सह आइस

रायपुर, 02 फरवरी 2026

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना  के अंतर्गत मत्स्य विक्रेता को मोटर सायकल  सह आइस बॉक्स प्रदाय किया गया है. जिला प्रशासन कोंडागांव द्वारा स्थानीय बंधा तालाब गार्डन में 31 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026 तक दो दिवसीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मत्स्यपालन विभाग द्वारा प्रदर्शनी के रूप में बतख सह मछली पालन तथा उद्यानिकी सह मछली पालन का मॉडल तैयार कर विभागीय योजनाओं का स्टॉल लगाया गया। इस कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम और कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। किसान मेला संगोष्ठी के दौरान मत्स्यपालन विभाग द्वारा शासन की ‘धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना’ के अंतर्गत फुटकर मत्स्य विक्रेताओं को मोटरसाइकिल सह आइस बॉक्स प्रदान किए गए।

इस योजना के अंतर्गत श्री संपत मरकाम – विकासखंड बड़े राजपुर, श्री भूपेंद्र नाग दृ विकासखंड केशकाल और श्री रामसाय कश्यप – ग्राम कमेला, विकासखंड कोण्डागांव को लाभान्वित किया गया। मत्स्यपालन विभाग की ओर से विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में हितग्राहियों को सामग्री वितरित कर योजना की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित कृषकों को मत्स्यपालन से संबंधित विभिन्न विभागीय योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।

यह योजना मत्स्य विक्रेताओं को सुदृढ़ आजीविका प्रदान करने एवं मत्स्य उत्पादों के सुरक्षित परिवहन एवं विक्रय में सहायक सिद्ध होगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री नंदलाल राठौर, श्री मनोज जैन, श्री जितेन्द्र सुराना, श्री जैनेन्द्र ठाकुर, श्री नागेश देवांगन, सुश्री सोनामणि पोयाम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?