June 21, 2026 11:28 pm

ढोलकल ट्रैकिंग रूट का हुआ लोकार्पण

 

61 लाख रुपये से अधिक की लागत से विकसित हुआ ट्रैकिंग रूट

रायपुर, 21 जून 2026

दंतेवाड़ा में पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार को मिलेगा नया बढ़ावा

दंतेवाड़ा में पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार को मिलेगा नया बढ़ावा

दंतेवाड़ा में पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार को मिलेगा नया बढ़ावा

दंतेवाड़ा जिले की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों और पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ढोलकल ट्रैकिंग रूट का लोकार्पण किया गया। जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) के तहत लगभग 61.05 लाख रुपये की लागत से विकसित इस ट्रैकिंग रूट का लोकार्पण वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया।

*पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती*

मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि दंतेवाड़ा प्राकृतिक सौंदर्य, घने जंगलों और धार्मिक-आध्यात्मिक स्थलों से समृद्ध जिला है। ढोलकल ट्रैकिंग रूट के विकसित होने से जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। साथ ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन की बेहतर सुविधा भी उपलब्ध होगी।

*पर्यटकों के लिए बढ़ेगी सुविधा और आकर्षण*

पहाड़ों और प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे ढोलकल क्षेत्र तक पहुंच अब पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुरक्षित हो सकेगी। ट्रैकिंग रूट के निर्माण से पर्यटकों, प्रकृति प्रेमियों और साहसिक गतिविधियों में रुचि रखने वाले लोगों को बेहतर अनुभव मिलेगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होने की उम्मीद है

*दंतेवाड़ा बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र*

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने विश्वास व्यक्त किया कि ढोलकल ट्रैकिंग रूट दंतेवाड़ा को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल पर्यटन विकास, स्थानीय रोजगार सृजन और प्रकृति संरक्षण के क्षेत्र में एक नया अध्याय साबित होगी।

*प्रकृति संरक्षण और पर्यटन विकास का समन्वय*

ढोलकल ट्रैकिंग रूट का विकास पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह परियोजना स्थानीय समुदाय की भागीदारी बढ़ाने, क्षेत्रीय विकास को गति देने और दंतेवाड़ा को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगी।

इस अवसर पर विधायक श्री चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर तथा वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री संतोष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) श्री रामकृष्णा रंगनाथा वाय,  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!