September 13, 2026 3:43 am

BREAKING NEWS

चिराग पासवान से लेकर रोहिणी आचार्य तक, 80 के दशक के फिल्मी और विंटेज स्टाइल की खुमारी में डूबे नजर आ रहे राजनेता यूपी में जमीन बंटवारा, खतौनी और EWS सर्टिफिकेट पाना हुआ बेहद आसान: योगी सरकार ने लॉन्च किए 3 नए डिजिटल पोर्टल 14 सितंबर 2026 को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का महासंयोग: दोनों व्रत रखने का नियम, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय ऑनलाइन खाना मंगाना हुआ और महंगा: अब Cash on Delivery पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, फूड डिलीवरी कंपनियों ने बढ़ाई फीस; जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर बीसीसीआई ने निकाली ‘हेड- स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन’ की नई पोस्ट, बिना पूर्व क्रिकेटर बने भी कर सकते हैं आवेदन Haiwaan Box Office Day 1: अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की सुस्त शुरुआत, पहले दिन कमाए सिर्फ ₹3 करोड़, 18 साल बाद भी नहीं चला ‘खिलाड़ी-अनाड़ी’ का जादू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पं. धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा के लिए दीं शुभकामनाएं

भोपाल : गुरूवार, नवम्बर 21, 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आध्यात्मिक पदयात्रा के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्पष्टवादिता पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की विशेषता है। वे सनातन संस्कृति के उत्थान के उद्देश्य से यात्रा पर निकले हैं। प्रसन्नता का विषय है कि पदयात्रा के माध्यम से क्षेत्र में जन-जन को उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त होगा।

उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 नवंबर से सनातन के जागरण के लिए बागेश्वर धाम से पद यात्रा आरंभ कर रहे हैं। यह यात्रा 160 किमी की होगी जो 29 नवंबर को ओरछा धाम पहुंचेगी। सनातन का जागरण और जातीय भेदभाव, छुआछूत एवं अगड़े-पिछड़े का भेद मिटाना और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करना पदयात्रा का उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!