August 7, 2026 4:56 pm

Delhi: ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ लागू करने के बाद CM रेखा गुप्ता गदगद, कहा- इस स्कीम से प्रदेश की 17 लाख महिलाओं को होगा फायदा, VIDEO

दिल्ली सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ की आधिकारिक घोषणा करते हुए स्पष्ट किया कि यह योजना केवल वित्तीय सहायता नहीं, बल्कि दिल्ली की हर महिला के स्वाभिमान और गरिमा की गारंटी है।

महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता

योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘मुख्यमंत्री और एक महिला होने के नाते, मैं दिल्ली की हर महिला, बेटी और बहन के साथ मजबूती से खड़ी हूँ।” उन्होंने यह भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और वित्तीय स्वतंत्रता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज में एक मजबूत स्थान देना और उन्हें अपने फैसले खुद लेने में सक्षम बनाना है।

‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के प्रमुख फायदे जानें 

‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को दिल्ली की महिलाओं के दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह योजना महिलाओं को नियमित बचत करने में मदद करेगी, जिससे वे अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकेंगी।इसके जरिए महिलाएं अपने व्यक्तिगत खर्चों का प्रबंधन स्वतंत्र रूप से कर सकेंगी, जिससे उनकी दूसरों पर निर्भरता कम होगी। आर्थिक संबल मिलने से घर और समाज में महिलाओं की निर्णय लेने की क्षमता और स्थिति मजबूत होगी।

5,100 करोड़ रुपये का बजट और 17 लाख से अधिक लाभार्थी

इस योजना के व्यापक प्रभाव को सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार ने 5,100 करोड़ रुपये का विशाल बजट आबंटित किया है। इस विशाल बजट से दिल्ली की 17 लाख से अधिक महिलाओं को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो योजना कभी केवल एक सपने जैसी लगती थी, उसे सरकार ने अपने दृढ संकल्प के साथ जमीन पर उतारा है। यह फैसला दर्शाता है कि सही नीति और मजबूत इच्छाशक्ति से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है। दिल्ली लक्ष्मी योजना राज्य की लाखों महिलाओं के जीवन में खुशहाली और आत्मविश्वास की एक नई भोर लेकर आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!