September 15, 2026 8:35 pm

BREAKING NEWS

IND vs WI: वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में भारी फेरबदल की तैयारी, हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत की वापसी संभव रीवा कमिश्नर की बड़ी कार्रवाई: प्रभारी CMO निलंबित,महिला कर्मचारी से फोन पर अमर्यादित बातचीत का ऑडियो वायरल मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को इंदौर में इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का करेंगे शुभारंभ प्रयागराज का वह घर जहां हर साल आते थे बाबा नीम करौली: अब भक्तों और दर्शनार्थियों का उमड़ने लगा भारी तांता पढ़े लिखे हो कि गंवार’ बोलकर फंसीं विधायक निशा सिंह, RJD ने खोला मोर्चा, सियासी हलकों में मचा भारी बवाल मोतीलाल ओसवाल से झूमा टेनेको क्लीन एयर का शेयर: बुल केस में ₹886 का नया टारगेट, 75% तेजी की भविष्यवाणी

कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की कवायद, मऊगंज एसपी ने किए थाना प्रभारियों के तबादले

पेट्रोल न्यूज़ | मऊगंज

जारी आदेश के अनुसार शाहपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक ऋषि कुमार द्विवेदी को अस्थायी रूप से हनुमना थाना में पदस्थ किया गया है। वहीं हनुमना से उप निरीक्षक रामदीन सिंह को स्थानांतरित कर अस्थायी रूप से शाहपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त होकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आमद एवं रवानगी की जानकारी पुलिस कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है।

पुलिस विभाग का मानना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दृष्टि से किया गया है, ताकि जिले में पुलिसिंग को मजबूती मिले और आमजन को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

अब जिले की निगाहें इस बात पर रहेंगी कि नई पदस्थापना के बाद दोनों थाना क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!