August 11, 2026 10:25 pm

BREAKING NEWS

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, 13 से 15 अगस्त के बीच इन रास्तों से जाने से बचें IND vs AFG T20: वैभव का दिखेगा धमाल? भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल ऐलान, नोट कर लीजिए तारीख ‘ट्रंप की हत्या की रची गई थी साजिश या ईरान की धमकियों…’, अमेरिकी राष्ट्रपति सीक्रेट उड़ान के जरिए तुर्किए से निकले बाहर, रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा पति को छोड़ महिला ने प्रेमी संग रचा ली शादी… प्रेमी ने गला घोंट कर मार डाला, लाश के टुकड़े-टुकड़े कर सूटकेश में बंद कर हो गया फुर्र फिर… Bihar Fake IAS Manish Gupta Property Seized ‘हम चर्चा के लिए तैयार, हमारे पास जवाब था और अमित शाह भी तैयार थे लेकिन कांग्रेस भाग गई…’, किरेन रिजिजू का राहुल गांधी और विपक्ष पर हमला

IND vs AFG T20: वैभव का दिखेगा धमाल? भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का शेड्यूल ऐलान, नोट कर लीजिए तारीख

India vs Afghanistan T20 Series: टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी हो गया है। हालांकि, अभी तक बीसीसीआई की तरफ से इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन क्रिकबज ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के हवाले से बताया है कि तीन मैचों की टी20 सीरीज कब होगी। 

भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के मुकाबले सितंबर में खेले जाएंगे। इससे पहले जून में दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। अब दोनों टीमें टी20 सीरीज के लिए तैयार है, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ेंगी। वहीं, इस सीरीज में एक बार फिर फैंस की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी अगर तो टीम का सदस्य होते हैं तो।

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज शेड्यूल

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के हवाले से क्रिकबज ने बताया कि अफगानिस्तान टीम अगले महीने यानी सितंबर में भारत आएगी, जहां दोनों के बीच तीन मैचों की सीरीज खेली जाएगी। क्रिकबज के अनुसार सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 15 सितंबर और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को दिल्ली में खेला जाएगा।  

बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक पुष्टि बाकी

भारत और अफगानिस्तान के बीच में होने वाली टी20 सीरीज को लेकर अभी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से अभी तक कोई अधिकारी जानकारी नहीं आई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि बीसीसीआई भी इस तारीखों पर सहमत हो गया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए अभी न ही भारतीय टीम का ऐलान हुआ है और न ही अफगानिस्तान टीम का। फैंस चाहेंगे कि टीम में वैभव शामिल हो और फिर से उनका धमाकेदार बैटिंग देखने को मिलें। टीम इंडिया फिलहाल, श्रीलंका दौरे पर जहां दोनों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 15 अगस्त को खेला जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!