
IND vs SL 1st Test: स्वतंत्रता दिवस यानी शनिवार से टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका से भारत के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है।
अगर भारत दो टेस्ट मैचों की सीरीज जीत जाती है, तो उसकी एंट्री टॉप-4 में हो जाएगी। WTC अंक तालिका में टीम इंडिया पांचवें स्थान पर और श्रीलंका छठे स्थान पर है। ऐसे में ये टेस्ट सीरीज श्रीलंका के लिए भी महत्वपूर्ण है। मैच से एक दिन पहले आइए भारत की संभावित प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट जान लेते हैं।
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार। अब देखना है कि मैच में किसे जगह मिली है और किसे नहीं।
भारत बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड
टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच अब तक कुल 46 टेस्ट मैच खेला गया है, जिसमें भारत का पलड़ा भारी ही रहा है। भारत अब तक 22 मुकाबले जीतने में कामयाब रहा है। वहीं, श्रीलंका को 7 मुकाबले में जीत मिली है। दोनों के बीच अब तक 17 मैच ड्रा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले टेस्ट मैच के लिए गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच पहले जैसी नहीं, जो आमतौर पर होती है। बताया जा रहा है कि पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। वहीं, पिच पर स्पिन कम देखने को मिले। शुरुआती 2 दिनों में पिच पर बल्लेबाज अच्छे रन बटोर सकते हैं। मैच में टॉस बॉस भी हो सकता है।









