August 5, 2026 6:07 pm

IND vs SL: टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंची, पहले अभ्यास मैच फिर WTC के लिए महाजंग, नोट कर लें पूरा शेड्यूल

IND vs SL Test Series: टीम इंडिया दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच चुकी है। टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया कोलंबो में चार दिन का अभ्यास मैच खेलेगा, जिसकी शुरुआत 7 अगस्त से होगी। अभ्यास मैच के बाद दोनों देशों के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 15 से 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद टीमें दूसरे टेस्ट के लिए कोलंबो जाएंगी, जो 23 से 27 अगस्त तक सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। हालांकि, दोनों टेस्ट मैच से पहले 7 अगस्त से चार दिवसीय अभ्यास मैच खेला जाएगा।

टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को झटका

श्रीलंका दौरे से पहले ही टीम इंडिया को झटका लग चुकी है, क्योंकि भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सीरीज से बाहर हो गए हैं, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उनके बाएं घुटने में जो चोट लगी थी, उससे वे अभी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए हैं। बुमराह के अलावा, हर्षित राणा और वाशिंगटन सुंदर भी चोट के करना बाहर है। बुमराह की जगह टीम में आकिब नबी डार को शामिल किया गया है।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम

शुबमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी डार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!