August 15, 2026 9:52 am

Independence Day 2026: आजादी का जश्न, PM मोदी का लगातार 13वीं बार संबोधन; आज पहली बार लाल किले पर गूंजेगा वंदे मातरम, जानिए और क्या होगा खास

80th Independence Day: आज देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 13वीं बार दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे।

इस बार का राष्ट्रीय समारोह बेहद खास और ऐतिहासिक होने वाला है। लाल किले पर राष्ट्रगान के साथ-साथ पहली बार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की गूंज भी सुनाई देगी। यह अनूठी पहल ‘वंदे मातरम्’ गीत की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में की जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूरा कार्यक्रम तय मुताबिक होगा। पीएम मोदी के लाल किले पर पहुंचने से लेकर राष्ट्रीय ध्वज फहराने, 21 तोपों की सलामी, हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश, राष्ट्र के नाम संबोधन और NCC कैडेट्स और माय भारत वॉलंटियर्स के ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन तक इस साल की थीम ‘विकसित भारत @2047 के निर्माण में युवा शक्ति की भूमिका’ की झलक दिखेगी।

लाल किले पर करीब 3 घंटे तक कार्यक्रम चलेगा। यहां सबसे पहले सशस्त्र बल और दिल्ली पुलिस के जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। इसके बाद राष्ट्रगीत का गायन होगा और फिर पीएम राष्ट्र ध्वज फहराएंगे। इसके बाद राष्ट्रगान गाया जाएगा। फिर 21 तोपों की सलामी और भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टरों से फूलों की बारिश होगी। इसके बाद पीएम मोदी लाल किले से अपना संबोधन देंगे। 

इस भव्य आयोजन के मद्देनजर लाल किले पर सिक्योरिटी के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम की सुरक्षा में 15-20 हजार जवानों की तैनाती और 1,000 से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी की जा रही है। इस कार्यक्रम में 5000 स्पेशल गेस्ट शामिल हो रहे हैं।

DCP ने बताया दिल्ली में कैसी है तैयारी

DCP नॉर्थ राजा बंथिया ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर बताते हुए कहा कि हम कई महीनों से इसकी तैयारी कर रहे थे। आज प्रधानमंत्री यहां (लाल किले पर) 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे और यहां पहली बार ‘वंदे मातरम’ भी गाया जाएगा। इस साल की थीम भी ‘वंदे मातरम’ ही है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और पूरे इलाके में सुरक्षा तैनात है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!