Mauganj: साहित्यकार डॉ. चन्द्रिका प्रसाद ‘चन्द्र’ का भव्य अभिनंदन समारोह 12 अक्टूबर को

Mauganj News In Hindi :

Madhyapradesh : मऊगंज में साहित्य की महक और सम्मान का संगम बनने जा रहा है —जहां जिले के गौरव, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चन्द्रिका प्रसाद ‘चन्द्र’ का भव्य अभिनंदन समारोह आगामी 12 अक्टूबर (रविवार) को आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन सुमना साहित्य समिति नईगढ़ी (मऊगंज) और प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन जिला शाखा मऊगंज के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
यह आयोजन मूनलैण्ड मैरिज गार्डन मऊगंज (लोहदा नाले के पास) दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे —
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं देवतालाब विधायक गिरीश गौतम,
जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे —
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुशवाह
और देश के जाने-माने पत्रकार जयराम शुक्ल

गौरतलब है कि डॉ. चन्द्रिका प्रसाद ‘चन्द्र’ को हाल ही में मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा
“श्री विश्वनाथ सिंह जूदेव स्मृति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है,
जो उन्हें उनके चर्चित कहानी संग्रह ‘रिस्तन केर निवाह’ पर प्रदान किया गया।

यह सम्मान न केवल उनके साहित्यिक योगदान की स्वीकृति है,
बल्कि मऊगंज जिले के लिए गर्व का भी क्षण है।

कार्यक्रम की तैयारी में आयोजन समिति के केशव प्रसाद मिश्र (अध्यक्ष), गया प्रसाद मिश्र, त्रिवेणी प्रसाद मिश्र, वाई.एन. द्विवेदी, वेणी माधव मिश्र (व्यवस्थापक), बसंत मिश्र, शुभना साहित्य समिति के सूर्यमणि शुक्ल, उग्रसेन शुक्ल, रमेश पांडेय, दिवाकर चतुर्वेदी और विकास भारती सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

आयोजकों ने जिले के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों और साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में सादर आमंत्रण देकर उपस्थिति की अपील की है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13843/ 75

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!