April 24, 2026 11:00 pm

Mauganj :गणतंत्र दिवस पर थाना प्रभारी संदीप भारतीय ने दीं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं

Mauganj :गणतंत्र दिवस पर थाना प्रभारी संदीप भारतीय ने दीं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं

मऊगंज।
देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर थाना प्रभारी, मऊगंज संदीप भारतीय ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि 26 जनवरी भारत के संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, जो हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है।

संदीप भारतीय ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि यह देश की सेवा, कानून के सम्मान और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लेने का अवसर भी है। उन्होंने नागरिकों से शांति, भाईचारे और सहयोग की भावना बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन सदैव जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

अपने संदेश में उन्होंने क्षेत्र की प्रगति, सुख-समृद्धि और शांति की कामना करते हुए कहा कि सभी नागरिक जिम्मेदार बनकर कानून का पालन करें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

अंत में थाना प्रभारी संदीप भारतीय ने एक बार फिर मऊगंजवासियों सहित समस्त देशवासियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?