October 29, 2026 12:21 pm

BREAKING NEWS

विधायक किरण देव ने जगदलपुर में बस्तर ओलंपिक का उद्घाटन किया – अमर उजाला हिंदी समाचार लाइव

MLA Kiran Dev inaugurated Bastar Olympics in Jagdalpur

बस्तर ओलंपिक का आयोजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से बस्तर क्षेत्र के युवाओं को खेल के माध्यम से विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास है। इसमें नक्सल हिंसा में दिव्यांग व्यक्तियों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को विशेष प्रोत्साहित किया जा रहा है। बस्तर क्षेत्र के एक लाख 65 हजार से अधिक लोगों ने बस्तर ओलंपिक में भाग लेने के लिए अपना पंजीयन करवाया है। इस ओलंपिक में विकासखंड, जिला और संभाग स्तर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है।

इसी तारतम्य में विकासखंड में जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, बस्तर जिले के जगदलपुर विकासखंड में विधायक किरण देव द्वारा बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ किया गया। उन्होंने फुटबॉल के  खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी और फुटबॉल को किक मारकर गोल करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री देव ने कहा कि बस्तर के युवाओं में कई विधाओं में प्रतिभा कूट कूट कर भरा है। खेल एक माध्यम है जो व्यक्ति के मानसिक, शारीरिक विकास के साथ-साथ नाम कमाने और रोजगार के अवसर देता है। 

बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता तीन स्तरीय प्रतियोगिता है। इसके लिए संभाग से एक लाख 65 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन करवाया है, अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता और ओलंपिक के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री, खेल मंत्री का आभार और शुभकामनाएं।  इस दौरान विधायक ने प्रतियोगिता में जगदलपुर और आड़ावाल के मध्य फ़ुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, विधायक ने प्रोत्साहन स्वरूप राशि भी छात्राओं को दिए।विधायक ने प्रतियोगिता स्थल पर मेडिकल सुविधा और भोजन व्यवस्था का भी अवलोकन कर खिलाड़ियों को भोजन वितरण किया और स्वयं ने भी खिलाड़ियों के साथ दोपहर का भोजन किया।

उन्होंने चार दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश आयोजको को दिए। इस अवसर पर एसडीएम जगदलपुर भरत कौशिक, खेल अधिकारी राजेंद्र डेकाटे, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, जनपद सीईओ अमित भाटिया, संबंधित क्षेत्र के शिक्षा विभाग के अधिकारी- शिक्षक और खिलाड़ी,खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चीन के पास 1800 लड़ाकू विमान, फिर भी भारत से हवाई जंग में क्यों कमजोर पड़ सकता है ड्रैगन? India-China Air War: चीन के पास ज्यादा फाइटर जेट, लेकिन तिब्बत के एयरबेस बन सकते हैं बड़ी चुनौती; जानें वजह भारत-चीन हवाई मुकाबले में सिर्फ विमानों की संख्या नहीं, ऊंचाई और हथियार भी अहम; समझें ड्रैगन की मुश्किलें

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!