April 27, 2026 11:13 pm

रीवा EOW की बड़ी कार्रवाई: पंचायत सचिव और उपयंत्री रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

 

रीवा की आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) टीम ने सतना जिले के जनपद पंचायत सोहावल में डबल ट्रैप कार्रवाई करते हुए उपयंत्री रमेश सिंह और ग्राम पंचायत बाबूपुर के सचिव जय सिंह को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया।

उपयंत्री रमेश सिंह ने ठेकेदार अतुल त्रिवेदी की कंपनी द्वारा निर्मित पुलिया के मूल्यांकन के बदले ₹20,000 रिश्वत मांगी थी, जिसमें से ₹10,000 लेते ही EOW ने उसे धर दबोचा। वहीं, सचिव जय सिंह ने उसी पुलिया के भुगतान के बदले 5% कमीशन की मांग की थी और ₹5,000 लेते ही वह भी गिरफ्त में आ गया।

 

शिकायतकर्ता

EOW की इस कार्रवाई में DSP किरण किरो के नेतृत्व में निरीक्षक मोहित सक्सेना, प्रियंका पाठक, उपनिरीक्षक अभिषेक पांडेय, भावना सिंह सहित पूरी टीम ने अहम भूमिका निभाई। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R No. 13766/ 164

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?