August 5, 2026 9:22 am

Sawan Somwar Puja Samagri List: सावन के पहले सोमवार व्रत की पूजा में क्या-क्या सामग्री लगेगी? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sawan Somwar Puja Samagri List: हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इस पूरे महीने में महादेव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है, लेकिन सावन के सोमवार के व्रत का महत्व सबसे अधिक माना गया है। सावन के पहले सोमवार से ही भक्त भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा करते हैं।

 यदि आप भी सावन के पहले सोमवार का व्रत रख रहे हैं और पूजा की तैयारी कर रहे हैं, तो पूजा सामग्री की सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। सही और पूरी सामग्री के साथ की गई पूजा से शिवजी अति प्रसन्न होते हैं और मनोवांछित फल प्रदान करते हैं।

भगवान शिव के अभिषेक के लिए आवश्यक सामग्री 

शिवलिंग के अभिषेक का विशेष महत्व है। अभिषेक के बिना सावन सोमवार की पूजा अधूरी मानी जाती है। 
शुद्ध जल 
कच्चा दूध 
दही
शुद्ध देसी घी
शहद
शक्कर या मिश्री
पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का मिश्रण)

शिवलिंग पूजा के लिए सामग्री नोट करें

बेलपत्र- कम से कम 3, 11, 21 या 108 कटे-फटे न हों
शमी के पत्ते 
धतूरा और भांग
मदार के फूल
सफेद चंदन या भस्म
अक्षत
कनेर और हरसिंगार के फूल
जनेऊ

माता पार्वती के लिए सुहाग सामग्री

सावन सोमवार के व्रत में भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा भी अवश्य की जाती है। 
लाल चुनरी 
सोलह श्रृंगार की सामग्री लें जैसे कि सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां, मेहंदी, काजल, आलता आदि।

भगवान शिव को भोग और पूजा के लिए सामग्री नोट करें 

केला, सेब, आम, जामुन आदि। 
दूध की बनी मिठाई या खीर
पान का पत्ता, सुपारी और लौंग-इलायची
जल और जलधारी अर्पित करने के लिए तांबे का लोटे या फिर श्रृंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!