August 10, 2026 6:12 pm

Surya Grahan 2026 Kab Hai: 12 या 13 अगस्त कब है साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? भारत में दिखेगा या नहीं, जानें सूतक का समय और नियम

साल 2026 का दूसरा और बेहद महत्वपूर्ण सूर्य ग्रहण अगस्त महीने में लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। हालांकि, इस ग्रहण की तारीख और समय को लेकर लोगों के मन में थोड़ा भ्रम बना हुआ है कि यह 12 अगस्त को है या 13 अगस्त को।  आइए जानते हैं इस सूर्य ग्रहण की सही तारीख, भारतीय समयानुसार इसका समय, भारत में इसकी दृश्यता और सूतक काल से जुड़े नियम।  

12 या 13 अगस्त कब लगेगा सूर्य ग्रहण?  

खगोलीय गणनाओं के अनुसार, साल का यह दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 बुधवार को लगेगा।  भारतीय समयानुसार इस ग्रहण की शुरुआत 12 अगस्त की रात को होगी और यह 13 अगस्त की देर रात तक चलेगा।

भारतीय समयानुसार ग्रहण की टाइमिंग  

ग्रहण का प्रारंभ- 12 अगस्त 2026, रात 09:04 बजे से  
ग्रहण का मध्य – 12 अगस्त 2026, रात 11:16 बजे के आसपास  
ग्रहण का समापन= 13 अगस्त 2026, देर रात 01:28 बजे तक

क्या भारत में दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण? 

भारत में सूर्यग्रहण नहीं दिखेगा। इसलिए इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण रात के समय घटित हो रहा है, जब भारत में सूर्य अस्त हो चुका होगा। यह ग्रहण मुख्य रूप से ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और यूरोप के कुछ हिस्सों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा।धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण शुरू होने से ठीक 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। हालांकि, शास्त्रों का नियम है कि ग्रहण जहां दिखाई देता है, सूतक काल केवल वहीं मान्य होता है

चूंकि यह ग्रहण भारत में अदृश्य रहेगा, इसलिए भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।  इसलिए आप आराम में पूजा-पाठ कर सकते हैं और भोजन भी कर सकते हैं। भारत में ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!