यूपी समाचार लाइवः अगर आप उत्तर प्रदेश की राजनीतिक और आपराधिक सहित तमाम खबरों के जानने में रुचि रखते हैं तो आप petrolnews के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए. यहां आपको सूबे की तमाम खबरें के पल-पल के अपडेट्स मिलते रहेंगे. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कीचड़ में फंसे ई-रिक्शा में पहले धक्का लगया फिर महिला की चेन तोड़कर बदमाश भाग गया. शुक्रवार दोपहर मंडियाव में हुई चेन लूट का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है. माल भरावन निवासी पुष्पा अवस्थी के साथ चेन लूट की वारदात हुई है. शुक्रवार दोपहर 3 बजे मंदिर दर्शन कर पुष्पा घर लौट रही थीं. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
तालाब में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप
सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में तालाब में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया. प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित तालाब में करीब 5 फीट लंबा मादा मगरमच्छ मिलने से ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू किया गया. रस्सी और बांस के सहारे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ा गया. वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को मुक्खा फाल के जलाशय में सुरक्षित छोड़ दिया. घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव का मामला बताया जा रहा है.
भाई का अंतिम संस्कार करने आए थे… गंगा में खुद हादसे का शिकार हो गए
कानपुर में कोहना थाना क्षेत्र के भैरव घाट पर बजरिया निवासी मयंक चौरसिया गंगा स्नान के दौरान डूब गए. बताया जा रहा है कि मयंक अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने भैरव घाट पहुंचे थे. इसी दौरान गंगा में स्नान करते वक्त हादसा हो गया. भैरव घाट पर हड़कंप मच गया. युवक की तलाश में टीम जुटी हुई गहै. एक दुखद मौके ने पूरे परिवार को फिर सदमे में डाल दिया.
बदायूं में करेंट लगने से 1 कांवड़िया की मौत
यूपी के बदायूं में गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों की ट्रॉली 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई. देखते ही देखते पूरी ट्रॉली में करंट दौड़ गया. इस हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, वहीं 7 बच्चे बुरी तरह झुलस गए. जिला अस्पताल में घायल बच्चों का इलाज जारी है.
पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बेकाबू पिकअप, 29 घायल, 7 की हालत नाजुक
फतेहपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. जहां श्रद्धालुओं से भरी बेकाबू पिकअप पेड़ से टकरा गई. स्टेयरिंग और ब्रेक फ्री होने के चलते हादसे की बात सामने आ रही है. हादसे में 29 श्रद्धालु घायल हुए है. 7 की हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज से कानपुर हैलेट रेफर किए गए है. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है. पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया है. कोरवां से प्रतापगढ़ के मनगढ़ सभी श्रद्धालु जा रहे थे. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. बिंदकी कोतवाली के अलियाबाद के पास की घटना है.
बुलंदशहर में शिवभक्तों पर SSP और DM ने की पुष्पवर्षा
बुलंदशहर में शिव भक्तों पर आसमान से फूल बरसे हैं. डीएम कुमार हर्ष और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुष्पवर्षा की है. बुलंदशहर में मस्तराम घाट, अम्बकेश्वर धाम और गंगेरुआ मंदिर पर फूल बरसे हैं. जनपद के शिवालयों और कांवड मार्गों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई. हापुड़ से हेलीकॉप्टर में सवार होकर डीएम और एसएसपी ने फूल बरसाए.
Agra News: बंदूक के छर्रे लगने से किशोर की मौत
आगरा में बंदूक के छर्रे लगने से किशोर की हुई मौत. एक घर में ट्यूशन पढ़ने जाता था किशोर. शिकार के लिए घर में रखी हुई थी बंदूक. किशोर अपने साथियों के साथ बंदूक से खेल रहा था, तभी चल गई गोली. बंदूक से निकले छर्रे किशोर की जांघ में लगे. घायल अवस्था में किशोर को अस्पताल में कराया था भर्ती. इलाज के दौरान किशोर की हुई मौत. बच्चे की मौत से परिवार में मचा कोहराम. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस, जांच पड़ताल में जुटी. शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव का मामला.
Jalaun News: जालौन में जहरीले सांप के डंसने से महिला की मौत
जालौन में जहरीले सांप के डसने से महिला की हुई मौत. घर में सोते समय महिला के पैर में जहरीले सांप ने काटा. आनन-फानन में परिजनों ने महिला को पहुंचाया अस्पताल. जांच के बाद डॉक्टरों ने महिला को किया मृत घोषित. महिला की हुई मौत से घर में मचा कोहराम. जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के बावली गांव की घटना.
Aligarh News: अलीगढ़ में दारोगा को लड़कों ने पीटा
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक दरोगा को वाहन चेकिंग करना भारी पड़ गया. दरोगा द्वारा वाहन रोके जाने से नाराज नशे में धुत तीन युवकों ने गाली-गलौज करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया. दरोगा ने जब इसका विरोध किया तो तीनों युवकों ने दरोगा नरेश कुमार को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. इस घटना में दरोगा को गंभीर चोटें आई हैं. घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. वहीं घायल दरोगा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Lucknow News: 1 लाख का इनामी सुनील कुमार उर्फ गूंगा गिरफ्तार
1 लाख का इनामी सुनील कुमार भारतीय उर्फ गूंगा गिरफ्तार. यूपी एसटीएफ ने प्रयागराज से की गिरफ्तारी. 2019 से अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी ,लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है सुनील. जीआरपी और थाना फाफामऊ से भी जेल जा चुका है आरोपी. 2025 में सुनील के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज हुआ था. इसी मामले में फरार सुनील पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित हुआ था.
Shamli News: शामली में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
शामली मे 65 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई. फांसी के फंदे पर लटका मिला शव. आत्महत्या की जताई जा रही आशंका. ताहिर बताया जा रहा मृतक का नाम. पुलिस ने शव को कब्जे मे कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. कांधला थाना क्षेत्र के मौहल्ला खेल का मामला.
Kanwar Yatra News: मुस्लिम बच्चों ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल
सावन का पावन महीना शुरू होते ही मेरठ रोड पर शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई, जिसमें कुछ बच्चे भी शामिल हुए. यह वह बच्चे हैं, जो मुस्लिम समुदाय से ताल्लुकात रखते हैं. लेकिन तमाम दूरियों को हटाते हुए यह बच्चे शिव भक्तों पर जाने की भूलों पर फूल बरसाते हुए नजर आए. बच्चों से जब बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि इन्हें अच्छा लगता है और इसीलिए यह कांवड़ियों पर फूल बरसाने के लिए यहां आए हैं.
Lucknow Murder News: कार में मिले युवक की लाश के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ के आशियाना इलाके में कार में मिले ज्ञानेंद्र के शव के मामले का हुआ खुलासा. नशेबाजी के दौरान हुए झगड़े में हुई थी निजी कंपनी कर्मचारी ज्ञानेंद्र की हत्या. ज्ञानेंद्र की हत्या कर शव कार में रख कर भागे दो हत्यारोपी गिरफ्तार. करीब सौ सीसी टीवी फुटेज खंगालने के बाद हुआ हत्याकांड का खुलासा. ज्ञानेंद्र का शव 6 अगस्त की सुबह सालेह नगर में उनकी कार की बैक सीट पर मिला था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत की बात सामने आई थी. इसके बाद ही पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर तहकीकात कर रही थी. एक सीसीटीवी फुटेज में 5 अगस्त की सुबह भदरूख में शराब ठेके के पास ज्ञानेंद्र नजर आए थे. ठेके के पास ही सचिन उर्फ चाईना और जितेंद्र भी संदिग्ध हालत में दिखाई दिए. एक अन्य फुटेज में ज्ञानेंद्र की कार चलाते हुए जितेंद्र दिखा. दोनों को हिरासत में लेकर हुई पूछताछ में हत्या की बात सामने आई. आरोपियों ने कबूला कि 5 अगस्त की सुबह शराब ठेके पर तीनों ने साथ में शराब पी थी. इस दौरान ही मामूली बात पर विवाद शुरू हो गया. विवाद के बाद ज्ञानेंद्र कार में बैठने लगे तो आरोपियों ने घसीट लिया. जिससे ज़मीन पर गिरे ज्ञानेंद्र के सिर पर चोट लगी और उसकी मौत हो गई. दोनों आरोपी ज्ञानेंद्र के शव को कार की पिछली सीट पर रखकर ठिकाने लगाने के लिए घूमते रहे. देर रात सालेह नगर के पास शव और कार छोड़कर भाग गए थे आरोपी.
Etawah News: राजधानी एक्सप्रेस में फंसकर एक किलोमीटर तक घिसटता रहा युवक
इटावा में राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में फंसकर एक किलोमीटर दूर तक गया युवक. राजधानी एक्सप्रेस को रोक करके युवक के शव को निकाला गया बाहर. मरने वाले युवक की नहीं हो पा रही है पहचान. डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में फंसा युवक. राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी जांच करने में जुटे. इटावा में दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के भरथना रेलवे स्टेशन के पास का मामला.
Hardoi News: हरदोई में एक ही रात में 6 घरों में चोरी
हरदोई जिले में एक ही रात छह घरों में चोरी. लाखों के जेवर-नकदी ले उड़े चोर. घरों में सोते रहे लोग. चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती. एक के बाद एक छह घरों को बनाया निशाना. देहात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू पोहकर पुरवा में चोरी.
Pratapgarh News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे प्रतापगढ़
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय प्रतापगढ़ पहुंचे. घर गिरने से 6 लोगों की मौत होने पर पीड़ित परिजनों के घर पहुंचे अजय राय. परिजनों से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष ने जताया गहरा दुख. प्रदेश अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को एक करोड रुपए मुआवजा और सरकारी देने की सरकार से की मांग. प्रतापगढ़ शहर में 100 जर्जर मकान है सरकार को उनकी मदद करनी चाहिए. प्रतापगढ़ का यहां हादसा बाद ही दुखद है.
Sambhal News: संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट झूठ पर आधारित- आदित्य यादव
संभल में बदायूं के सांसद आदित्य यादव ने मौलाना साजिद रशीदी को नसीहत देते हुए कहा कि समाज में कई सारे लोग भाईचारा और शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं. समाज के हर वर्ग में ऐसे लोग, बीजेपी के एजेंडे को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं. वहीं संभल हिंसा की रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए आदित्य यादव ने कहा कि संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट झूठ पर आधारित है. कई अधिकारियों को बचाया जा रहा है. सपा की सरकार आने पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दी जाएगी सजा.









