October 27, 2026 8:23 pm

BREAKING NEWS

रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा गैरसैंण में सियासी संग्राम: कांग्रेस-उक्रांद का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आगामी आम/उप निर्वाचन के लिए त्रुटिरहित निर्वाचक नामावली तैयार करने की अपील’ चक्रवात और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर स्कूलों में अवकाश घोषित कर सकेंगे कलेक्टर सर्वांगीण विकास और प्रशासनिक तंत्र के सुदृढ़ीकरण के लिए 8 हजार 225 करोड़ रुपये की स्वीकृति

Uttrakhand :टूटा पहाड़, अधिकारियों के फूले हाथ—पांव

पेट्रोल न्यूज़ राज्य संपादक विपिन विनोद भट्ट देहरादून /Breaking News
डेंजर जोन क्वारब : सोमवार को टूटा पहाड़, अधिकारियों के फूले हाथ—पांव
कई घंटे जाम के बाद छोटे वाहनों के लिए खुला मार्ग फिर से हुआ बंद


पेट्रोल न्यूज़ रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत डेंजर जोन क्वारब में सोमवार सुबह अचानक पहाड़ दरक जाने के बाद से सड़क बंद हो गई है। जिसके बाद से जाम में फंसे सैकड़ों वाहनों को वापस भेजा गया। काफी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 1.30 बजे मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया। इसके बावजूद महज 15 मिनट बाद मलबा आने से दोबारा मार्ग बंद हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे क्वारब पुल के पास डेंजर जोन में पहाड़ भरभरा कर सड़क पर गिर गया। जिससे हर तरफ अफरा—तफरी मच गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर मौजूद जेसीबी के द्वारा सड़क खोलने के प्रयास लगातार किए गए, लेकिन पहाड़ से बार—बार मलबा गिरने से काफी ज्यादा दिक्कतें पेश आई।
महज 15 मिनट के लिए खुला मार्ग, फिर बंद
काफी मशक्कत के बाद सड़क छोटे वाहनों के लिए आंशिक रूप से खोल दी गई, लेकिन तब तक कई वाहन वापस भी लौट गए थे। मौके पर मौजूद सीएनई संवाददाता के अनुसार सड़क फिलहाल मार्ग पूरी तरह खुलने की उम्मीद कम ही व्यक्त की जा रही है।

वहीं, एनएच के तमाम आला अधिकारियों के अलावा पुलिस के जवान भी मौके पर हैं।पुलिस वालंटियर अंकित सुयाल मौके पर हैं और व्यवस्था देख रहे हैं। मौके पर मौजूद एनएच के सहायक अभियंता जेई जगदीश पपने व गिरीश पांडे ने बताया कि सड़क को खोले जाने का भरकस प्रयास किया जा रहा है। आंशिक रूप से सड़क छोटे वाहनों के लिए खोल दी गई थी, लेकिन मलबा आने से फिर बंद हो गई। पूरे प्रयास हैं मार्ग छोटे वाहनों के लिए दोबारा खोल दिया जाये, लेकिन बड़े वाहनों के लिए खुलना तो बहुत कठिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

R . 1

Advertisement Carousel

Your Opinion

Will Donald Trump's re-election as US President be beneficial for India?
error: Content is protected !!